Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

आज से मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षा हुई शुरू

भोपाल/इंदौर/उज्जैन |  मध्यप्रदेश में मंगलवार से MP बोर्ड की 12वीं की परीक्षा हिंदी के पेपर के साथ शुरू हो गई। इस साल हायर सेकेंडरी में 7,48,238 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 3,61,360 छात्राएं और 3,86,878 छात्र हैं।

पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक है। स्टूडेंट्स को 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना था। प्रदेश भर में 3,638 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 302 संवेदनशील और 309 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। भोपाल के 103 सेंटर्स में से 10 अतिसंवेदनशील और 6 संवेदनशील हैं। इनमें कुछ सेंटर बैरसिया इलाके में स्थित हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के हेल्पलाइन सेंटर में हर दिन एक हजार से अधिक कॉल पहुंच रहे हैं। इसमें छात्र सुबह 8 से रात 8 बजे तक अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इसके लिए आपको टोल फ्री नंबर 18002330175 पर कॉल करना होगा। बता दें कि यहां बोर्ड ने 18 काउंसलर नियुक्त किए हैं।

Related posts

इरान में हिजाब विरोध पर पिटाई , विडिओ आया सामने

जैन मुनि विनम्र सागर को देख रुके मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव :वीआईपी रोड पर काफिला रोक लिया आशीर्वाद

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस की चार राज्य में हुई हार पर TMC नेता ममता बेनर्जी नाराज कहा कांग्रेस अपनी गलती से हारी भाजपा नही जीती

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment