Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में एस आई की पिटाई : उज्जैन में नशे में ड्यूटी कर रहा आरक्षक निलंबित

  • HAEDLINE …….
  • इंदौर में लोगों ने एसआई को डंडे से पीटा
  • :खजराना में एक महिला के घर से पकड़ाया;
  • पुलिस ने फोर्स बुलाकर भीड़ से छुड़ाया
  • उज्जैन में सरब के नशे में ड्यूटी कर रहा आरक्षक निलंबित 
  • श्रद्धालु से अभद्रता करते विडिओ वायरल होने पर हुई कार्रवाही 

इंदौर / उज्जैन ||  इंदौर के खजराना में गुरुवार सुबह 6 बजे महिलाओं ने एक एसआई की जमकर पिटाई कर दी। उसे डंडों से पीटा। बिजली के पोल से बांधने और कपड़े उतारने की भी कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, एसआई सुरेश बुनकर खेड़ी इलाके में एक महिला के घर में था। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। इस दौरान सुरेश उसके संपर्क में आया और पिछले दो माह से वह महिला के घर आना-जाना कर रहा था। आज महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे घर से पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि सुरेश नशे में गालियां दे रहा था। उसकी आपत्तिजनक हालत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पिटाई कर दी।पुलिस ने फोर्स बुलाकर एसआई सुरेश को भीड़ से निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में पिटाई करने वाली कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है।

नशे में ड्यूटी कर रहा ट्रैफिक आरक्षक निलंबित

महाकाल दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एक आरक्षक द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उज्जैन एसपी ने आरक्षक गजेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।.श्रावण माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी गजेंद्र सिंह को चारधाम मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात किया गया था। इसी दौरान बाहर से आए कुछ श्रद्धालुओं से उसकी कहासुनी हो गई। वायरल वीडियो में गजेंद्र सिंह हाथ में डंडा लहराते हुए श्रद्धालुओं से बहस करता और उन्हें धमकाता नजर आ रहा है।

वीडियो में आरक्षक की हालत नशे में लग रही है और वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते भी दिख रहा है। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उस पर शराब पीकर ड्यूटी करने और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

घटना के वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एडिशनल एसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि वीडियो की पुष्टि होने के बाद आरक्षक गजेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

 

Related posts

मोहर्रम जुलूस में प्रतिबंधित मार्ग के बैरीकेट गिराकर घोड़ा लेकर जाने का मामला, पुलिस ने खदेड़ कर भगाया

केरल में मिला नया वायरस , स्कुल कालेज किये बंद

Jansamvad Express Digital

शिवराज मामा से मांग रहे भांजे भी एक हजार – वीडियो हुआ वायरल

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page