Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

दो सिर एक धड़ के साथ इंदौर में जन्मी बच्ची : डॉ बोले लाखो में एक केस ऐसा

इन्दोर || मध्यप्रदेश के  इंदौर में एक ऐसी बच्ची ने जन्म लिया है जिसका धड तो एक है लेकिन सर दो , और :दो लिवर, एक दिल, दो फेफड़े; डॉक्टर बोले- दो लाख में ऐसा एक केस मिलता है |  इंदौर के एमटीएच अस्पताल में 2 सिर वाली बच्ची का जन्म हुआ है। देवास जिले के हरनगांव के पलासी की रहने वाली 22 साल की महिला को 22 जुलाई को गंभीर प्रसव पीड़ा के साथ अस्पताल लाया गया था। महिला ने प्रसव पूर्व चार बार जांच कराई थी, फिर भी गर्भावस्था के दौरान किसी असामान्यता का पता नहीं चला।

लेबर दर्द के दौरान गंभीर हालत में महिला को एमटीएच अस्पताल में भर्ती किया गया था। दर्द और असामान्य गर्भ को देखते हुए डॉक्टरों ने सामान्य से हटकर अलग ढंग से सीजेरियन करने का फैसला लिया। इसके बाद नवजात बच्ची एक धड़ और दो सिरों के साथ पैदा हुई। नवजात का वजन 2.8 किलोग्राम है। इस स्थिति को पैरापैगस डेसिफेल्स ट्विन्स कहा जाता है। बच्ची को फिलहाल MTH अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती किया है।

 

रायपुर के एक गाँव में है जुड़वाँ भाई जिनके दो सिर और एक धड है

छतीसगढ़ के रायपुर के एक गाँव में भी 25 साल पहले ऐसे ही एक मामला सामने आया था जहा एक गरीब परिवार में जुड़वाँ भाइयो ने जन्म लिया था जिनके सर तो दो है लेकिन शरीर एक है आज यह बच्चे  इस दुनिय में नहीं  है दरअसल  रायपुर के पास बलौदाबाजार जिले के खैंदा गांव के जुड़वा भाई, शिवनाथ और शिवराम, अपनी अनोखी शारीरिक बनावट के कारण प्रसिद्ध थे। उनके दो सिर, चार हाथ और दो पैर थे, लेकिन उनका शरीर कमर से जुड़ा हुआ था। वे 20 साल की उम्र में, 2021 में, बीमारी के कारण, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई|

 

पंजाब के अमृतसर में भी जन्मे थे एक धड दो सर वाले भाई

पंजाब के अमृतसर में सोहना और मोहना सिंह के एक शरीर में दो जान बसती है। दोनों जुड़वां भाइयों का शरीर धड़ से जुड़ा होने के कारण उनके माता-पिता ने भले ही छोड़ दिया लेकिन इन दोनों ने हार नहीं मानी। एक-दूसरे का सहारा बने ये भाई जिंदगी जीने के साथ ही आज सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं।

Related posts

24 डिपार्टमेंटल पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी का गठन : भाजपा 11 ,कांग्रेस 4 ,TMC 2 और सपा 1 कमेटी की अध्यक्षता करेगी , छोटे दलों को भी मिली अध्यक्षता

Jansamvad Express Digital

भोपाल के भदभदा डैम के गेट खोले ,कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से बड़ा तालाब फुल

Jansamvad Express Digital

इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page