Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

इंदौर में 56 तो उज्जैन में 36 दूकान होगी

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  इंदौर शहर में सबसे ज्यादा खान पान के लिए किसी स्थान को जाना जाता है तो वह है इंदौर की  56 दूकान, अब इसी की तर्ज पर  उज्जैन के लोगो को भी  36 दूकान की चोपाटी की सोगात दी जाने वाली है , जंहा एक ही जगह पर कई तरह के व्यंजन खाने को मिलेंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण इसे 180 दिनों में बनाकर तैयार करेगा। शनिवार को नानाखेडा क्षेत्र में निर्मित किये जाने वाले व्यवसायिक काम्पलेक्स का भूमि पूजन किया गया।

उज्जैन में बनने वाला नैवेध लोक जो इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर होगा

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ.मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री, विशिष्ट अतिथि अनिल फिरोजिया सांसद, अतिथि पारसचन्द्र जैन विधायक, मुकेश टटवाल महापौर अतिथि कलावती यादव सभापति, विभाष उपाध्याय अध्यक्ष जन अभियान परिषद,प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती शामिल हुए थे।

संदीप सोनी ,CEO ,उज्जैन विकास प्राधिकरण

  उज्जैन,प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप सोनी ने बताया कि नानाखेडा क्षेत्र में बनने वाले नवीन शापिंग काम्पलेक्स को 180 दिन में पूर्ण कर लिया जावेगा। प्राधिकरण द्वारा बनाये जाने वाले शापिंग काम्पलेक्स में 36 दुकानें बनाई जावेगी, प्रत्येक दुकान का क्षेत्रफल 12 वर्ग मीटर रहेगा। दुकानों में बच्चों एवं महिलाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। महिलाओं के बैठने के लिये एवं बच्चों की गतिविधियों हेतु स्पेस रखा जाएगा

 

इसी प्रकार पुरे शापिंग काम्पलेक्स परिसर को नो व्हीकल झोन के रूप में विकसित किया जा रहा है निर्माण स्थल पर ही एक बडी डिजीटल टाईमिंग क्लाक लगाई गई है जिसको आज मा. मंत्री जी डाॅ. मोहन यादव जी ने रिमोट के माध्यम से प्रारंभ किया। उक्त डिजीटल टाईमिंग क्लाक में प्रतिदिन की टाईम लिमिट दर्शाई जावेगी तथा शेष दिनों अवधि भी बताई जावेगी जिसमें निर्माण कार्य पूर्ण करना है।

श्याम बंसल,अध्यक्ष विकास प्राधिकरण

नैवेद्य लोक शापिंग काम्पलेक्स के संबंध में जानकारी देते हुऐ प्राधिकरण अध्यक्ष श्री श्याम बंसल ने बताया कि नानाखेडा क्षेत्र में विकास में यह काम्पलेक्स बहुत उपयोगी साबित होगा तथा नवीन शहर के निवासियों की व्यवसायिक गतिविधियों को पूरा करेगा इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बनेंगे।

Related posts

उज्जैन में हुआ हरी हर मिलन : देर रात गोपाल मंदिर पहुचे महाकाल : अब स्रष्टि का भार भगवन विष्णु के पास

Jansamvad Express Digital

भारतीय सैन्य अधिकारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिया हैरान करने वाला बयान, सरकार ने किया खंडन

श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले : आम श्रधालुओ के दर्शन के लिए साल में एक बार खुलते है पट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page