Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
राष्ट्रीय

इजराइल कर रहा हमास के एयर फ़ोर्स चीफ को मार गिराने का दावा

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग का आज 22वां दिन है। इस बीच इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने हमास की एयरफोर्स के हेड इस्साम अबू रुकबेह को मार गिराया है। IDF के मुताबिक 7 अक्टूबर को इजराइल में पैराग्लाइडिंग से हमले के लिए रुकबेह ही जिम्मेदार था।

दूसरी तरफ, लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी टैंकों के साथ गाजा पट्टी में घुसकर हमास के ठिकानों को निशाना बनाया। IDF ने बताया कि इस दौरान उनके सैनिकों की हमास के लड़ाकों से मुठभेड़ भी हुई। इजराइल के कई सैनिक टैंकों के साथ अभी भी एक ऑपरेशन के तहत गाजा में ही मौजूद है।

IDF ने कहा है कि वो गाजा में जमीनी हमलों को बढ़ा रहे हैं। हवाई हमलों के दौरान भी हमास के अंडरग्राउंड ठिकानों को खासतौर पर टारगेट किया जा रहा है। शुक्रवार रात को हमास के ऐसे 150 ठिकानों पर हमले हुए। इसकी वजह से गाजा के इलाके में कम्यूनिकेशन टूट गया है और इंटरनेट बंद हो चुका है। करीब 23 लाख लोग दुनिया से कट चुके हैं।

Related posts

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति को ट्रम्प ने धमकी दी: कहा- अमेरिका की बात नहीं मानी तो मादुरो से भी बुरा हाल होगा

भगवन श्री कृष्ण के ससुराल में मनाया जाएगा कृष्ण जन्म उत्सव: ससुराल मित्रवृंदा धाम में होगा मोर पंख वितरण

Jansamvad Express Digital

उज्जैन सेंट्रल जेल में 12 करोड़ का गबन:कर्मचारियों का DPF निकाला; बाबू फरार, जेल अधीक्षक ने दी छुट्‌टी की एप्लिकेशन, मामले की जाँच शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment