Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इलाहबाद हाईकोर्ट ने दी संभल जामा मस्जिद में रंगाई पुताई की मंजूरी : मस्जिद की बाहरी दीवारों में ही रंगाई-पुताई

इलाहाबाद || उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर उस समय चर्चा में आया जब मस्जिद कमेटी के द्वारा रमजान और ईद के पर्व को ध्यान में रखते हुए मस्जिद की साफ़ सफाई शुरू की थी , उक्त मामला कोर्ट में गया जिसमे अब  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रंगाई-पुताई की मंजूरी दे दी है। बुधवार को कोर्ट ने कहा- मस्जिद कमेटी मस्जिद की बाहरी दीवारों में ही रंगाई-पुताई करवा सकती है। रमजान के दौरान मस्जिद में लाइटिंग भी करवा सकती है, लेकिन इस दौरान ढांचे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।

जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने बुधवार को यह आदेश सुनाया। 25 फरवरी को जामा मस्जिद कमेटी के वकील जाहिर असगर ने मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कहा था- हम लोग हर साल रमजान से पहले मस्जिद की रंगाई-पुताई करते हैं, लेकिन इस बार प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। हिंदू पक्ष रंगाई-पुताई का विरोध कर रहा था। उनका कहना था- रंगाई-पुताई से मंदिर के साक्ष्य मिटाए जा सकते हैं। इसलिए परमिशन न दी जाए।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू होंगे ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शामिल : पीएम मोदी की और से चादर करेंगे पेश

Jansamvad Express Digital

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि बाबा महाकाल दर्शन करने आए

Jansamvad Express Digital

दर्शन काण्ड के चार आरोपियों की जमानत ख़ारिज : जिला कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment