Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव : शहर के अलग अलग गरबा आयोजन में हुए शामिल

  • पूरे प्रदेश में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ यादव
  • माता अहिल्या देवी को समर्पित इस दशहरापर्व में मंत्रियों द्वारा जिलों में किया जाएगा शस्त्र पूजन
  • मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन में आयोजित विभिन्न देवी पंडालों और गरबा महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

उज्जैन / मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन में आयोजित विभिन्नदेवी पंडालों और गरबा महोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव संस्था अलख उज्जयनी डालडा मैदान , आस्था युवा मंच ऋषिनगर , नवरंग डांडिया कालीदास अकादमी, सिंधी गुजराती महोत्सव दशहरा मैदान इत्यादि स्थानों पर गरबा महोत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए।

यहां मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मां अंबे की विधिवत पूजाअर्चना और आरती की।  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मां अंबे की आराधना का यह पावन पर्व नवरात्रि सभी के जीवन में खुशहाली और वैभव लाएं। मां शक्ति सभी की मनोकामनाएं पूरी करें। भारतवर्ष में त्योहारों की परंपरा अद्भुत है। सभी त्यौहार एक निश्चित मंगल तिथियों पर आयोजित होते हैं, यह इनकी विशेषता हैं। इसी लिए एक दूसरे को मंगल कामनाएं दी जाती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि माता अहिल्या देवी को समर्पित इस दशहरा पर्व पर सभी मंत्रियों द्वारा अलग अलग जगह शस्त्र पूजन करेंगे। मेरे द्वारा महेश्वर और इंदौर में शस्त्र पूजन किया जाएगा। पूरे प्रदेश में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों में परंपरानुसार प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता में प्रश्न पूछे और सटीक जवाब देने वालों को पुरुस्कृत भी किया। उन्होंने प्रश्नों के सारगर्भित उत्तर देकर उपस्थित जनसमूह का ज्ञानवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री विवेक जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Related posts

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट आज नियुक्त करेगा पहला पूर्णकालिक CEO? 5,585 आवेदनों में 3 नाम शॉर्टलिस्ट

Jansamvad Express Digital

Prakash Raj Voter List: बेंगलुरु वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के प्रकाश राज

उज्जैन के जलस्त्रोत के केंद्र गंभीर बांध का कोटा हुआ पूरा , लबालब भराया बाँध : डेम की क्षमता 2250 एमसीएफटी से ज्यादा पानी दो गेट खोलने पड़े

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment