Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर पहली सूचि जारी की ,राहुल गाँधी का नाम भी पहली सूचि में शामिल

नई दिल्ली | आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने 9 राज्यों में अपने प्रत्याशी की पहली सूचि जारी कर दी है ,  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी कर दी। शुक्रवार शाम 7.15 बजे पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 39 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है।

भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। भाजपा की सूची के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आई है।

Related posts

ममता बनर्जी ने छठ पूजा पर लिखा गीत : आज होगा गीत रिलीज

Jansamvad Express Digital

सांदीपनी आश्रम में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

Jansamvad Express Digital

मुंबई में आज से I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक , LOGO और संयोजक पर हो सकती है चर्चा

Leave a Comment