Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsछत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुरराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। रविवार को रायपुर में हुई BJP विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। राजनीति में विष्णुदेव साय साफ-सुथरी छवि और लंबी राजनीतिक पारी खेलने वाले बड़े आदिवासी चेहरा हैं।

विष्णुदेव साय के नाम को बंद लिफाफे में लेकर पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम आए थे। साय ने कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से कहा था- आप इन्हें विधायक बनाओ, हम बड़ा आदमी बना देंगे।

बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को आदिवासी क्षेत्रों में अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है।

Related posts

पाटीदार समाज संगठन की बैठक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बदनावर में स्थापित करने का निर्णय

कांग्रेस 140 नामो की पहली सूचि करेगी जारी , क्या श्राद्ध ख़त्म होने का कांग्रेस कर रही इंतजार

नालंदा एलिवेशन कंपनी को बड़ा झटका , लीज न भरने पर जिला प्रशासन ने किया अनुबंध निरस्त

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment