Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोग अपने हाथों से अपनी तकदीर लिखने को आजाद

नई दिल्ली |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आर्टिकल 370 हमेशा के लिए खत्म हो गया है और अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोग पहली बार अपने हाथों से अपनी तकदीर लिखने को आजाद हैं।

पीएम मोदी ने ये बात एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहीं, जिसकी जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने साझा की है। पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री और पीएम रहते हुए उन्होंने जो भी काम किया है उसमें हमेशा देश को सबसे आगे रखा है।

पीएम ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का एक फॉर्मूला दिया- GYAN- जिसमें G का मतलब गरीब, Y का मतलब युवा, A का मतलब अन्नदाता और N का मतलब नारी शक्ति है। पीएम ने कहा कि हम GYAN पर ध्यान देंगे, GYAN को सम्मान देंगे तो विकसित भारत बनेगा।

आर्टिकल 370 खत्म करने में देरी हुई पीएम ने कहा कि देश के लिए मुद्दा ये नहीं है कि आर्टिकल 370 के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी तौर पर खत्म किया। लोगों को परेशानी इस बात से है कि एक अस्थायी प्रावधान को खत्म करने में इतना वक्त लगा। नेहरू जी ने संसद में कहा था कि ‘घिसते-घिसते घिस जाएगा’, फिर भी जम्मू-कश्मीर के लोग सात दशक तक अपने अधिकारों से वंचित रहे। खासतौर पर निचले तबके के लोगों और महिलाओं को उनके अधिकार नहीं मिले। अब जब ये आर्टिकल हमेशा के लिए खत्म हो गया है तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोग, जिंदगी में पहली बार अपने हाथों से अपनी तकदीर लिखने को आजाद हैं।

Related posts

शिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में भक्तो की भीड़ : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे सपत्नी दर्शन करने

Jansamvad Express Digital

ग्वालियर- सर्वाधिक प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव “तानसेन समारोह” की तैयारियाँ शुरू

बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होंगे: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page