Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर हत्या . उधर भाजपा नगर उपाध्यक्ष पर प्राणघातक हमला

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में जैसे अपराधियों के होशले बुलंदियों पर है पुलिस का खोफ ख़त्म हो गया और बदमाश बेखोफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है | बुधवार की रात को गाडी साइड में करने की बात पर भाजपा के नगर उपाध्यक्ष उमेश सेंगर पर प्राण घातक हमला हो गया तो वही गुरुवार को  उज्जैन में एक बदमाश की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश कई मामलों में आरोपी रहा है। वह गुरुवार को फ्रीगंज इलाके में मुंगी चौराहे पर खड़े होकर अपने साथी से बात कर रहा था। इसी दौरान दो लोग बाइक पर आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और बदमाश पर पिस्टल से फायर कर दिया। वह संभल पाता इतने में युवक ने एक और फायर किया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बदमाश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे सीने में एक गोली लगी थी।

एडिशनल एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि दो युवकों ने राजू द्रोणावत को गोली मार दी थी। हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब तक विवाद के कारण सामने नहीं आए हैं।

भाजपा नेता सेंगर पर हुआ हमला 

बुधवार रात को भाजपा के नगर उपध्य्स्ख उमेश सिंह सेंगर का किसी बात को लेकर भाजपा के ही एक अन्य नेता शानू टांक से विवाद हो गया जिसमे दोनों के बिच मारपीट हुई , विवाद में उमेश सेंगर को गंभीर चोट आई , जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है |

कानून व्यवस्था में फेल साबित हो रही पुलिस 

उज्जैन में जैसे  कानून राज फेल साबित होता जा रहा है , लगातार शहर में वारदातों का सिलसिला जारी है  जो खुद बताता है की बदमाशो के मन से पुलिस का खोफ ख़त्म हो गया है , चाकू बाजी हत्या लूट या दिन दहाड़े चोरी की वारदात तो उज्जैन में आम सी  घटना हो गई है | पुलिस महज घटना होने के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर वाह वाही लूटने का काम कर रही है |

Related posts

कांग्रेस की चार राज्य में हुई हार पर TMC नेता ममता बेनर्जी नाराज कहा कांग्रेस अपनी गलती से हारी भाजपा नही जीती

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई: रेस्टोरेंट,ढाबे और भोजनालय की जांच की

भोपाल- हमने हर काल में आई चुनौतियों का सामना स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की ताकत से किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment