Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

दिल्ली एयर प्रदुषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। हवा की क्वालिटी पिछले 8 दिनों से बेहद खराब है। सोमवार को यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 470 दर्ज किया गया था। दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

31 अक्टूबर को कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता जताई थी। कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को निर्देश दिया था कि वे एक हफ्ते में हलफनामा दाखिल कर बताएं कि उन्होंने वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए क्या कदम उठाए हैं। साथ ही कहा था कि कोर्ट इस बात की निगरानी करेगा कि मामले में क्या हो रहा है।

कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग दिल्ली एनसीआर रीजन (CAQM) की रिपोर्ट देखने के बाद चार्ट के रूप में और डिटेल्ड रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। साथ ही दिल्ली NCR रीजन के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से था कहा कि वह प्रदूषण की समस्या शुरू होने का ड्यूरेशन और AQI के साथ खेतों में पराली जलाने की जमीनी स्थिति बताते हुए सारी चीजें चार्ट के रूप में पेश करे।

प्रदूषण पर जनहित याचिका खारिज
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण के आकलन के लिए जिला स्तर पर एक स्थायी विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग वाली जनहित याचिका दाखिल हुई। हालांकि, कोर्ट ने इस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि यह पूरी तरह से नीतिगत मामला है। उन्होंने कहा, ‘क्या आपको लगता है कि अगर देश भर के सभी जिलों में समितियां होंगी तो प्रदूषण खत्म हो जाएगा। बाद में याचिकाकर्ता के वकील ने जनहित याचिका वापस ले ली।

Related posts

महाकाल मंदिर मामले में 06 और नए आरोपी बने, गणेश धाकड़ को हटाया : अभिषेक बना आरोपी अब मनीष की बारी , कौन है प्रवीण और भीम

Jansamvad Express Digital

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने श्री महाकाल मंदिर में जय महाकाल का तिलक लगाकर भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

भारत दो दशकों से भी कम समय में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: प्रधानमंत्री

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page