Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यस्वास्थ्य और फिटनेस

धनवंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवा प्रदान की

उज्रजैन | विवार दिनांक 2 अप्रैल को पिपली नाका स्थित क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज धर्मशाला में धनवंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ जेपी चौरसिया के आदेशानुसार चिकित्सालय की टीम ने डॉ प्रकाश जोशी के निर्देशन में निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर मैं अपना सहयोग प्रदान किया। चिमन गंज स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ ओ पी शर्मा एवं आरएमओ डॉ हेमंत मालवीय ने निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां चिकित्सालय से उपलब्ध कराई जिससे निशुल्क औषधियों का वितरण शिविर में 109 रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत किया गया।

चिकित्सा शिविर के आयोजक श्री बाबूलालजी , डॉ मारोठिया एवं लीलाधर जी ने बताया कि क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज धर्मशाला में आयोजित चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय की की ओर से त्वचा एवं दमां रोग विशेषज्ञ व्याख्याता डॉक्टर प्रकाश जोशी एवं एमडी अध्येता डॉक्टर नितिन यादव ,डॉ श्वेता ओझा, डॉक्टर अखंड प्रताप सिंह बघेल की टीम ने शिविर में सो से अधिक रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क औषधियों का वितरण किया। इस दौरान आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर हेमंत रावल उपस्थित रहे।औषधियों के वितरण की व्यवस्था चिकित्सालय के स्टाफ माणक चांद वडगोतीया, देवेंद्र पाल एवं अरुण सोलंकी ने की। रोगियों के नामांकन कार्य महाविद्यालय के छात्र डॉक्टर विक्रांत तिवारी डॉक्टर प्रांजल तिवारी डॉक्टर सिंपल कुमारी एवं डॉ नमीरा ने किया। उक्त सराहनीय कार्य के लिए आयोजन समिति ने सभी डॉक्टरों को प्रमाण पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया।

Related posts

गर्मी में बुजुर्ग का टशन ,रेल के इन्तजार में खड़े बुजुर्ग ने लगाए ठुमके

भारत आ रहे जहाज पर हेलिकॉप्टर से उतरे हूती विद्रोही , बन्दुक की नोक पर स्टाफ को धमकाया और किया शीप हाईजैक

Jansamvad Express Digital

महाकाल का प्रसाद जाएगा नेपाल : मुख्यमंत्री डॉ यादव आज दिखाएँगे हरीझंडी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page