Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ पकड़ाए एअरपोर्ट पर यात्री:डीआरआई के अफसरों ने पुलिस को सौपा,एसटीएफ भी पूछताछ के लिये पहुंची

इंदौर एअरपोर्ट पर डीआरआई ने सोने की तस्करी की सूचना पर दो यात्रियों को पकड़ा। उनके डॉक्यूमेंट चेक किये तो वह फर्जी निकले। इसके बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया। यहां दोनो यात्री के खिलाफ जाली डॉक्यूमेंट को लेकर केस दर्ज किया गया है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक हरिशंकर गुर्जर निवासी छोटा बागड़दा की शिकायत पर मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी अब्दुल फजल इन्केल्व जामिया ओखला ओर जाकिर पुत्र अनवर अली पर 420,467,468 ,34 के तह्त केस दर्ज किया गया है। हरिशंकर गुर्जर ने बताया कि देवी अहिल्या एअरपोर्ट पर चेन्नई से इंदौर आ रहे प्लेन नंबर 6E489 से कुछ संदेही आ रहे है जिनके द्वारा अपनी पहचान छिपाकर तस्करी की जा रही है । इसके बाद अफसरों ने अपनी टीम के साथ इन्दौर एयरपोर्ट पहुंच कर प्लेन से उतरने वाले यात्रीओं से पुछताछ करते विमान मे दो संदेही मिले । दोनो ने जानबूझकर अपनी पहचान छिपाकर धोखाधडी करने व अपराध करने की नियत से भारत सरकार द्वारा जारी मुल्यवान प्रतिभुति (पहचान पत्र वोटर आई डी कार्ड ) को कूट रचना कर छल के प्रयोजन से मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद युसुफ और अनिकेत पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, आमिर खान पुत्र अल्लाउद्दिन सैफी के नाम से तैयार किया गया। इस मामले में एसटीएफ भी आरोपियों से पूछताछ के लिये पहुंची है।

चेन्नई से लाते थे सोना,दिल्ली देते थे

आरोपियों ने प्रारभिंक पूछताछ में बताया है कि वह सोने की तस्करी का काम करते है। वह चेन्नई से बिना बिल का सोना लेकर आते थे ओर इंदौर होकर दिल्ली चले जाते थे। उनके मुताबिक वहां सोना सस्ता पड़ता है। उनको तस्करी को लेकर कमिशन भी मिलता है। आरोपियों ने बताया कि वह एक बार पहले भी सोने की डिलेवरी कर चुके है। दिल्ली में वह किसे सोना ले जाकर देते थे। इसके बारे में जानकारी अभी नही लगी है। वहां की एजेंसी को भी इस बारे में बताया गया है। पकड़ाए आरोपी मूल रूप से उतरप्रदेश के रहने वाले है। फिलहाल कुछ समय से दिल्ली में है। उन्होंने आईडी किन लोगो से बनवाई है। अभी इसकी जानकारी सामने नही आई है। हालाकिं सेन्ट्रल की एक बड़ी एजेंसी भी आरोपियों से फर्जी डॉक्यूमेंट को लेकर पूछताछ करेगी।

अभी नही मिला सोना

हालाकिं आरोपियों के पास से अभी सोना जब्त नही हुआ है। उन्होंने जो बात बताई है उसमें कुछ ग्राम की ही मात्रा आरोपी बता रहे है। उन्होंने चेन्नई से सोना लाकर इंदौर से दिल्ली जाने की बात बताई है। लेकिन इंदाैर में उनके पास सोना नही मिला। इसलिये अभी उनसे ओर पूछताछ की जाना है।

Related posts

महाकाल मंदिर पर बाबा की वर्ष में एक बार होती है दिन में भस्मारती

Jansamvad Express Digital

पुलिस ने चलाया जागरुकता आभियान ,अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए अनूठा प्रयोग

देवास की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का नगर आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page