Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बहु के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म : सास ने पुलिस कार्रवाही ना करने के लिए धमकाया

खजुराहो/भोपाल | मध्यप्रदेश के  भोपाल के कोलार इलाके में एक विवाहिता ने ससुर पर ज्यादती के आरोप लगाए हैं। कोलार पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय पीड़िता एक कॉलोनी में रहती है। वह मूल रूप से खजुराहो की रहने वाली है। बीती 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) के दिन अपने घर में अकेली थी। तभी मौका पाकर उसके साथ ससुर ने रेप किया। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने पूरी बात अपनी सास को बताई तो वह उसे धमकाने लगी।

इससे परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई। आरोपी ससुर उसे तब भी कॉल करता रहा। तंग आकर पीड़िता ने मायके पक्ष को शिकायत कर दी। इसके बाद मायके पक्ष वाले पीड़िता को लेकर खजुराहो पुलिस के पास पहुंचे।

शिकायत की जांच के बाद वहां पुलिस ने केस दर्ज कराया। जहां से जीरो पर प्रकरण दर्ज होने के बाद डायरी कोलार पुलिस को मिली। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

प्रकरण दर्ज होने के बाद  आरोपी सास ससुर हुए फरार

इस घटना के बाद पीड़ित महिला अपने मायके लौट गई। आरोपी पति कॉल पर भी उससे अश्लील बातें करने लगा। तब पीड़िता ने शिकायती आवेदन खजुराहो थाने में दिया। आवेदन की जांच के बाद वहां पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर शनिवार को केस डायरी कोलार पुलिस को सौंप दी। पुलिस आरोपी सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

जो राजा आलोचना झेल सके राजा शासक ऐसा ही होना चाहिए : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम ने कही ऐसी बात

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र में इस बार 06 दल मैदान में : हर सीट पर निर्दलीय मोजूद , 04 नवम्बर को नाम वापसी

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र समाज में हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार : बटुकों का निकला विशाल चल समारोह

Leave a Comment