Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

बैंक ऑफ़ इण्डिया नागझिरी में लगी भीषण आग

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में  थाना नागझिरी क्षेत्र के अंतर्गत  आने वाली  बैंक ऑफ इंडिया की नागझिरी  शाखा में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। तत्काल नगर निगम के फायर ब्रिगेड अमले को सूचना दी गई। आधा दर्जन दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग इतनी भीषण थी कि करीब एक किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। आग लगने के प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

पुरे मामले पर अब  बैंक प्रबंधक का कहना है कि आग से हुए नुकसान का आकलन बैंक का निरीक्षण करने के बाद ही सामने आएगा। बताया जा रहा है कि रविवार को बैंक में अवकाश होने के कारण कोई भी मौजूद नहीं था।

Related posts

21 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डिप्टी चंद्रचूड़ को पत्र लिखा

Jansamvad Express Digital

आज उज्जैन आएँगे मुख्यमंत्री डॉ यादव : चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बजट संदेश कार्यक्रम में देंगे बजट उद्बोधन

Jansamvad Express Digital

महाकाल अग्निकांड में झुलसे सेवक की मौत , इलाज के दोरान मुंबई के अस्पताल में हुई मौत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment