Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मंगलवार से लापता 4 साल की मासूम का शव मिला , बोरे में बंद लाश मिली पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है मामला उज्जैन के   कमल कॉलोनी  का है  यह 4 साल की बच्ची पहले तो घर के बाहर खेलने के दोरान घायब हो गई जिसके बाद उसका  शव 28 घंटे बाद बुधवार शाम मिला है। उसका शव वाल्मीकि धाम के नाले के पास बोरे में बंद मिला है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की गला घाेंटकर हत्या की गई है। इसके बाद शव बोरे में बंद कर नाले के पास फेंक दिया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। बच्ची मंगलवार को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। बच्ची का घर के बाहर खेलते हुए वीडियो भी सामने आया था।

कमल कॉलोनी निवासी कैटरिंग का काम करने वाले राम सिंह राणा की बेटी राजनंदिनी उर्फ नन्नू (4) घर के बाहर बड़ी बहन स्वाति के साथ खेल रही थी। इस दौरान बच्ची की मां घर में काम कर रही थी। करीब तीन बजे तक बच्ची को देखा गया। उसके बाद से वो लापता हो गई। करीब एक घंटे तक खोजने के बाद जब बच्ची का पता नहीं चला, तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना की। सभी सोशल मीडिया ग्रुप पर बच्ची के फोटो भेजे गए, लेकिन उसका पता नहीं चला।

Related posts

यूपी , बिहार ,पशिम बंगाल,झारखण्ड ,असम सहित 8 राज्यों के मजदुर फंसे है उत्तरकाशी की टनल में , बचाव कार्य अभी भी जारी

Jansamvad Express Digital

ईरान ने बदला लेने की कसम खाई, यूएस-इजरायल बेस पर दागी मिसाइलें, बौखलाए ट्रंप बोले- US ऐसा जवाब देगा जो पहले नहीं देखा होगा

मेरा एनकाउंटर हो सकता है आजम खान , डरे डरे से आजम

Leave a Comment