Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्मराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर में खेली गई फूलो की होली

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के आंगन से देशभर में होली की शुरुआत हो चुकी है। भस्म आरती में महाकाल के साथ फूलों की होली खेली गई। आज महाकाल का भांग, सूखे मेवों, चंदन, आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पंडे – पुजारियों ने गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं पर भी पुष्प वर्षा की।

आज संध्या कालीन आरती (शाम 6.30 ‎‎बजे) के बाद मंदिर प्रांगण में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने होलिका दहन किया ‎जाएगा। इसके पहले नैवेद्य कक्ष में‎ भगवान को हर्बल गुलाल अर्पित किया ‎‎जाएगा। कोटितीर्थ कुंड‎ परिसर स्थित कोटेश्वर महादेव को रंग ‎‎लगाया जाएगा, फिर गर्भगृह में ‎हर्बल गुलाल और अबीर अर्पित किए ‎‎जाएंगे।‎

25 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 4 बजे भस्म आरती में सबसे पहले महाकाल को रंग – गुलाल लगाया जाएगा। 26 मार्च से महाकाल की प्रतिदिन होने वाली आरती का समय भी बदल जाएगा।

Related posts

उधारी के पैसे चुकाने के लिए दुसरे से उधार लिए , उधारी चुकाई और फिर लूट कर पैसे रिकवर किये

Jansamvad Express Digital

खुद को भगवान कहने वाले साधु – संतों के खिलाफ:अखाडा परिषद , कुम्भ मेले में नहीं दी जाएगी जगह

धार जिला भाजपा के अध्यक्ष बने मनोज सोमानी ,चुनावी साल में भाजपा का संगठन स्तर पर बदलाव

Leave a Comment