Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

यात्री बस चलाते समय ड्रायवर को अचानक आया अटेक ड्रायवर की मौत

संदीप जैन  ( संवाददाता )आगर मालवा/कानड़। शनिवार को आगर जिले के कानड़ में सुबह 9.30 बजे के लगभग यात्री बस मालवा ट्रेवलस क्रमांक MP 70 पी 1786 जो कि बड़ोद से शुजालपुर चलती है जो कि हमेशा कि तरह कानड़ बस स्टेंड से 9.25 पर निकली और नलखेड़ा चौराहे के यहा पहुची ही थी कि बस चला रहे ड्रायवर रईस खा निवासी आगर मालवा को अचानक से तबीयत बिगड़ी अटेक आ गया यात्री कुछ समझ पाते उससे पहले ही बस अनियंत्रित होकर रोड के साइड में लगे होर्डिंग और ईंट के ढेर में जा कर रुक गई

तभी अफरा तफरी का माहौल हो गया आसपास के दुकानदारों रहवासियों ने ड्रायवर को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बस में सवार यात्रियों को किसी भी प्रकार की चोंट नहीं आया गनीमत रही कि बस होर्डिंग और ईंट के ढेर में रुक गयी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बस के चपेट रोड के साइड में खड़ी दो बाईक भी आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और जानकारी ली बस को थाने में खड़ा किया और यात्रियों को दूसरी बस में बैठा कर रवाना किया।

Related posts

इजराइल नें ईरानी सीमा में 2000km अंदर बम गिराए; ट्रम्प का ईरान में तख्तापलट का संकेत, कहा- मेक ईरान ग्रेट अगेन

इंदौर ट्राफिक पुलिस आरक्षक रनजीत के लिए महिन्द्रा ग्रुप चेयरमैन ने किया पोस्ट: लिखा यह वही है जो आप इसे बनाना चुनते हैं।

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े के जन्मदिन पर सुंदरकांड का आयोजन,हजारों लोग हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment