Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

शराब घोटाले के आरोपी ने भाजपा को दिया 30 करोड़ का चंदा , केजरीवाल की पत्नी करेगी प्रेस वार्ता

नई दिल्ली || दिल्ली शराब नीति केस में PMLA कोर्ट ने 22 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की (28 मार्च तक) ED की रिमांड पर भेज दिया। दोपहर 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई 2.15 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली। केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगीं। इससे पहले AAP नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ED को अब तक रेड में एक रुपया नहीं मिला है। जिस मनी ट्रेल की तलाश हो रही है, आज वो सामने आ गई है। मैं मोदीजी को चैलेंज कर रही हूं कि सारा पैसा भाजपा के बैंक अकाउंट में गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस शरद रेड्‌डी के बयान पर गिरफ्तारी की गई है, उसकी कंपनी ने भाजपा को चंदा दिया है। अब ED भाजपा को आरोपी बनाए और अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार करे।

वहीं, आज सुबह आम आदमी पार्टी के मटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव के घर ED ने रेड डाली है। इसे लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग जान चुके हैं कि भाजपा सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में लगी है।

Related posts

भोपाल के बाद अब इंदौर में BRTS को हटाने का काम शुरू : शुक्रवार देर रात निगम की टीम ने चलाया बुलडोजर

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट , नग्न दोड़ाया , भाजपा विधायक की पत्नी सहित 3 पर मामला दर्ज

भस्म आरती के दोरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग , 13 पुजारी और सहयोगी झुलसे , 9 की हालत गंभीर

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page