Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न : लगातार तीन बार अनुपस्थित होने पर सदस्य को किया जाएगा बाहर

घट्टिया/उज्जैन, दिपांशु जैन। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की उज्जैन जिला इकाई 2025 की प्रथम बैठक प्रेस क्लब भवन में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में पूर्व प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित ने नवगठित जिला इकाई के पदाधिकारी और कार्यकारणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में जिला इकाई को संघ की गतिविधियां आगे बढ़ना है। संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने संबोधन करते हुए नवीन कार्यकारणी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शलभ भदौरिया के नेतृत्व में संघ प्रदेशभर में स्थापित है। आप सब को निष्ठा के साथ संघ को आगे बढ़ाना है। राठौर ने पूर्व अध्यक्ष रामचंद गिरी के कार्यकाल की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके कार्यकाल में जिले में जिला स्तर पर अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए, आपके नेतृत्व में प्रदेश सम्मेलन में भी सम्मिलित होने का अवसर मिला है। इसी तरह वर्तमान कार्यकारिणी भी संघ को आगे बढ़ाने का कार्य करें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पं. राजेश जोशी ने प्रांतीय अध्यक्ष का आभार मनाते हुए जिले की इकाई को तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पं. जोशी ने कहा कि संघ की हर माह बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्यों को उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। लगातार तीन बार बैठक में उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उन सदस्यों को कार्यकारणी से मुक्त भी किया जा सकता है। पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र गिरी ने नवीन कार्यकारणी को बधाई देते हुए हर समय संघ का साथ देने की बात कहीं। बैठक में संभागीय महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल, जिला महासचिव अश्विन चौपड़ा, विनोद कारपेंटर, आनंद परमार, दिपांशु जैन, योगेश शर्मा, मनीष पांडे, पवन गरवाल, मुर्तुजा अली, राजेश रावत, राजेंद्र रघुवंशी, धर्मेंद्र पांचाल, सूरज चौहान, प्रशालसिंह पंड्या, सौरभ अग्रवाल, दारा खान, नूतन गिरी गोस्वामी, अरविंद व्यास, मोहील मेहता, राघवेंद्रसिंह भदौरिया, संजय राव, राजकुमार काबरा, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, किशन जोशी, नानावटी प्रजापति सहित कार्यकारणी के सभी सदस्यगण आदि मौजूद रहे।

Related posts

उज्जैन पहुंची FEMINA MISS INDIA 2024 निकिता पोरवाल : शाम 5 बजे टावर चोक से करेंगी रोड शो

मध्यप्रदेश में बड़ा सायबर अटेक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल नंबर हैक , कई कांग्रेसियों से मांगे पैसे ,दो युवक पकडाए

Jansamvad Express Digital

आज अयोध्या में मानेगा दीप उत्सव , 24 लाख दीप लगा कर बनेगा रिकार्ड

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page