Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशव्यवसाय

श्री गणेश को लगाया अन्नकूट, वरिष्ठ व्यापारियों किया सम्मान विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट मर्चेन्ट्स एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह

उज्जैन। विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट मर्चेन्ट्स एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें वीडी क्लॉथ मार्केट परिसर स्थित श्री गणेश मंदिर में अन्नकूट लगाया गया एवं आरती की गई। साथ ही वरिष्ठ व्यापारियों के साथ दलाल बंधुओं का सम्मान किया गया।


सचिव राहुल सोगानी ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलकुमार चाणोदिया की अध्यक्षता में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल जैन कालूहेड़ा, चेतन प्रेमनारायण यादव, विशेष अतिथि वीडी क्लॉथ मार्केट सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल जैन, गणेश मंदिर एवं सहकारी समिति अध्यक्ष रामविलास गुप्ता, विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेश माहेश्वरी, दलाल एसोसिएशन अध्यक्ष विट्ठलप्रसाद गुप्ता, श्री वस्त्र व्यवसायी पारमार्थिक औषधालय न्सास अध्यक्ष पंकज चौऋषिया मौजूद रहे। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी जयंतीलाल कोठारी, सुरेश पगारिया एवं दलाल महेंद्र पोरवाल, अशोक जैन का सम्मान किया। अतिथि स्वागत संचालक मंडल के उपाध्यक्ष संतोष कोठारी, सहसचिव राकेश काकाणी, कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, संचालकगण संदीप माहेश्वरी, मनीष चौधरी, पवन अग्रवाल, सौरभ जैन, जयराम जयसिंघानी, श्यामसुंदर मेड़तवाल ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारीगण महेश पलोड़, विक्रम बाफना, नारायण बस्सी, महेश किशोर खंडेलवाल, रमेश गुप्ता, बालकृष्ण नागर आदि मौजूद रहे।

Related posts

EV व्हीकल की बढती जा रही डिमांड : इस वर्ष इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का प्रतिशत बढ़ा

मंत्रालय बटवारे के बाद NDA में लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सस्पेंस , बिडला के साथ ही TDP और JDU कर रही दावेदारी

इंदौर के दो कालेज में पेपर लीक की आशंका , कुलपति बोली पुलिस प्रकरण के बाद होगी कार्रवाही

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page