Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

श्री लंका दौरे के लिए टीम इंडिया का आज चयन: कप्तानी के लिए हार्दिक और सूर्या का नाम दौड़ में

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का आज चयन हो सकता है। इस दौरे में तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज होंगी। शुरुआत 27 जुलाई को टी-20 मैच से होगी। 7 अगस्त को वनडे के साथ दौरा खत्म होगा। रोहित शर्मा के बाद अब इस फॉर्मेट में कप्तानी सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पंड्या को दिए जाने की चर्चा है।

ESPN क्रिक इंफो के मुताबिक श्रीलंका दौरे पर सूर्या को कप्तान बनाया जा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में हार्दिक पंड्या को कप्तानी देने की बात कही गई है।

रोहित शर्मा ने 17 साल बाद टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उनके साथ ही विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी टी-20I से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

सूर्यकुमार की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से टी-20 सीरीज जीत चुका है भारत

सूर्यकुमार घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल नवंबर में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी-20 I सीरीज 4-1 से जीती। उसके बाद साउथ अफ्रीका में 1-1 से सीरीज बराबर की।

गौतम गंभीर का बतौर कोच पहला असाइनमेंट

इस बीच, गौतम गंभीर का टीम इंडिया के कोच के तौर पर श्रीलंका दौरा पहला असाइनमेंट है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया। उसके बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।

Related posts

जाके राखो साईया मार सके ना कोई, ट्रेन की चपेट में आया यात्री बची जान

तीन दिन के गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : 17 सितम्बर को ओड़िसा जाएँगे मोदी

Jansamvad Express Digital

तालाब में डूबने से दो बच्चो की मौत ,ग्रामीण आक्रोशित हुए

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment