Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

साल 2027 में होगी चंद्रयान 4 की लांचिंग : ISRO चीफ ने की घोषणा

भारत 2027 में चंद्रयान-4 की लॉन्चिंग करेगा। ISRO चीफ डॉ. एस. सोमनाथ ने नेशनल स्पेस डे (23 अगस्त) के मौके पर कहा कि चंद्रयान 4 का डिजाइन फाइनल हो चुका है। मिशन को सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है।

चंद्रयान 4 मिशन के तहत चांद की सतह से 3-5 किलो मिट्टी और चट्टान के नमूनों को पृथ्वी पर लाया जाएगा। चंद्रयान 4 स्पेसक्राफ्ट में पांच अलग-अलग मॉड्यूल होंगे। चंद्रयान 3 में प्रोपल्शन मॉड्यूल (इंजन), लैंडर और रोवर तीन मॉड्यूल थे।

ISRO चीफ ने बताया कि इंडियन स्पेस स्टेशन का पहला मॉड्यूल 2028 में लाॅन्च किया जाएगा। पहले मॉड्यूल में इंसान के रहने की क्षमता नहीं होगी, इसमें जो भी एक्टिविटी होंगी वे रोबोटिक होंगी। इस स्टेशन में कुल पांच मॉड्यूल होंगे जो बारी-बारी से अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे।

चंद्रयान-4 मिशन कई स्टेज में पूरा होगा। चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद मुख्य स्पेसक्राफ्ट से 2 मॉड्यूल अलग होंगे और चांद की सतह पर लैंड करेंगे। दोनों ही मॉड्यूल चांद की सतह से नमूने इकट्ठा करेंगे। फिर एक मॉड्यूल चांद की सतह से लॉन्च होगा और चांद की कक्षा में मुख्य स्पेसक्राफ्ट से जुड़ जाएगा। नमूनों का ट्रांसफर होगा और धरती पर वापस आने वाले स्पेसक्राफ्ट में भेजा जाएगा।

‎चंद्रयान-4 के लिए चांद की सतह से ‎नमूने उठाने वाला रोबोट तैयार किया जा रहा है। गहराई तक ‎ड्रिल करने तकनीक पर काम हो रहा है। चांद से नमूने इकट्‌ठा करने के लिए कंटेनर और डॉकिंग मैकेनिज्म‎ की तकनीक विकसित की जा रही है।

ISRO ने विक्रम लैंडर के‎ 1200 मिनिएचर मॉडल तैयार करवाए हैं। भारत आने वाले‎ वैज्ञानिक और स्पेशल गेस्ट को ये‎ मॉडल गिफ्ट में दिया जा रहा है। गुजरात के वडोदरा के इंटरप्रेन्योर धवल और आदित्य डामर ने MDF वुडन से यह मॉडल‎ तैयार किया है। इसमें 140 स्पेयर पार्ट्स हैं, जिन्हें एसेंबल करने में 2.30 ‎घंटे का वक्त लगता है। आदित्य ‎डामर ने बताया कि विक्रम लैंडर के‎ साथ प्रज्ञान रोवर भी तैयार किया है।‎

Related posts

भारत दो दशकों से भी कम समय में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: प्रधानमंत्री

Jansamvad Express Digital

पुणे में हेलीकाप्टर क्रेश में दो पायलट एक इंजीनियर की मौत: पहले भी पुणे में हुआ था हादसा

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 30 नवबंर को आकाशवाणी पर करेंगे ‘मन की बात’

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment