Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सिग्नल तोड़ भाग रहे कार चालक को रोका तो पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी , पुलिस जवान टक्कर लगते ही कार के बोनट पर बैठा

भोपाल में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार पर बैठा है। कार तेज रफ्तार से दौड़ रही है। एक पुलिसकर्मी बाइक से कार का पीछा कर रहा है। ये वीडियो शुक्रवार की शाम का है। आइए आपको बताते हैं कि किसी फिल्मी सीन की तरह लगने वाली ये घटना आखिर है क्या..

दरअसल, शहर के पिपलानी पेट्रोल पंप के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान ने सिग्नल तोड़कर भाग रहे कार सवार को रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैफिक जवान उछलकर कार के बोनट पर सवार हो गया, लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी। वो इसी हालत में करीब आधा किलोमीटर की दूरी तक कार दौड़ाता रहा।

बाद में साथी पुलिसकर्मियों ने बाइक से पीछा कर कार ड्राइवर को घेराबंदी कर रोका। उसे पिपलानी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Related posts

निगम आयुक्त पहुंचे महाकाल क्षेत्र स्थित होटलों में फायर एनओसी की जांच करने,जिन होटलों में फायर एनओसी नहीं है उन्हें सील करने के निर्देश दिए

Jansamvad Express Digital

इंदौर में प्रियंका की सभा और रोड शो के बाद अब भाजपा का मोदी कार्ड कल होगा रोड शो

Jansamvad Express Digital

अमेरिका में किसके सर होगा राष्ट्रपति का ताज आज होगा फैसला : कमला और ट्रंप में फाईट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment