Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सीमा पर संवाद की तैयारी, जवान सीखेंगे चीनी भाषा

धर्मशाला: भारत–चीन सीमा पर तैनात सैनिक अब बेहद अहम भाषा कौशल के साथ मैदान में उतरेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश ने सेना के जवानों के लिए विशेष चीनी भाषा कोर्स शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। सेना के जवानों के लिए यह पाठ्यक्रम चलाने वाला धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय देश का पहला विश्विद्यालय होगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति सतप्रकाश बंसल ने बताया कि कार्यकारी परिषद इस प्रस्ताव को पहले ही पास कर चुकी है और अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। उम्मीद है कि अगले शैक्षणिक सत्र से यह कोर्स औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है की हिमाचल प्रदेश तिब्बत के साथ लगभग 250 किलोमीटर की सीमा साझा करता है जिसमें – किन्नौर स्थित शिप की ला सीमा व्यापार गलियारा भी शामिल है – किन्नौर के अतिरिक्त राज्य का लाहौल स्पीति जिला भी तिब्बत के साथ सीमा से लगता है। इस सीमा की चौकसी आईटीबीपी और भारतीय सेना की सूर्या कमांड मिलकर करते हैं। चीन की भाषा की जानकारी होने से सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों के लिए भाषाई बाधा दूर होने में काफी मदद मिलेगी।

Related posts

नहीं रहे तबला वादक जाकिर हुसैन : अमेरिका के अस्पताल में ली आखरी सांस

Jansamvad Express Digital

रूसी राइफल्स में देरी की वजह से भारत ने अमेरिका को 73 हजार अमेरिकी राइफल्स का ऑर्डर दिया :₹837 करोड़ में डील हुई; 2019 में 647 करोड़ में 72,400 राइफल्स मंगाई थीं

Jansamvad Express Digital

अरविन्द केजरीवाल को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बुलाया या नहीं , कांग्रेस के इन नेताओ ने तो जाने से ही कर दिया इंकार

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page