Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सुनील जाखड ने दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा:कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे जाखड

पंजाब | हरियाणा चुनाव के दोरान भाजपा को पंजाब में एक बड़ा झटका लगा है , यह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले पंजाब के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड ने अब भाजपा के पद से इस्तीफा दे दिया है ,यहाँ हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को झटका लगा है। पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पद छोड़ना पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा  है । उन्हें एक साल पहले ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।

इस्तीफे को लेकर सुनील जाखड़ से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं इस खुलासे से पंजाब BJP में बड़ी हलचल मची हुई है | पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी अनिल सरीन का कहना है कि सुनील जाखड़ ने इस्तीफा नहीं दिया है। अफवाह फैलाई गई है।

जानकारी के मुताबिक वह रवनीत सिंह बिट्‌टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। बिट्‌टू लोकसभा चुनाव हार गए थे। हालांकि बाद में उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया।

इसके अलावा वह पंजाब में भाजपा नेताओं के कामकाज के तरीके से भी नाराज हैं। इस बारे जाखड़ पिछले हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी से भी एक मीटिंग के दौरान पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक जाखड़ ने जुलाई महीने से ही पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। हालांकि, भाजपा की मेंबरशिप मुहिम की शुरुआत के समय वह मौजूद रहे थे।

Related posts

1 लाख 25 हजार सुपारी से तेयार किया गया गणेश प्रतिमा को: महाकाल वन के राजा को देखने पहुँच रहे दूर दूर से भक्त

Jansamvad Express Digital

नन्हे बच्चे की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे लोग : बच्चे का सिंगिंग वीडियो काफी हो रहा वायरल

Jansamvad Express Digital

फ्लाइट में बम की धमकी का सिलसिला नहीं रहा थम : फिर मिली बस होने की धमकी , धमकी के बाद कई फ्लाईट इलार्जेंसी लेंडिंग

Leave a Comment