Jan Samvad Express Digital
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

अखिल भारतीय कांग्रेस का रायपुर में चल रहा 85वां अधिवेशन ,रायपुर पहुंचे राहुल गाँधी और सोनिया गांधी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी  का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष  राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी रायपुर पहुंच गए हैं। स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि, CWC का चुनाव नहीं होगा, और कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसहमति से दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर विचार होगा।

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन  पायलट ने कहा कि, 2024 तक कैसे NDA को पराजित कर पाएंगे, उस पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं। ऐसा बताया जा रहा है, हालांकि चर्चा यह भी है कि प्रियंका महाधिवेशन में शामिल नहीं होंगी।

कमेटी की बैठक में बोले खड़गे
ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। तब यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कनार्टक में बेलगांव में हुआ था। उन्होंने कम समय में कांग्रेस को गरीब कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों को एक साथ जोड़कर एक आंदोलन बना दिया था। 100 साल बाद उसी संकल्प की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं। जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में जो ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरूकता फैलाई है, उस जोश को हमें बनाए रखना है।

कांग्रेस संचार प्रमुख के अध्यक्ष जयराम रमेश ने कहा है कि आज स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई है। सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी है। सर्व सम्मति से फैसला लिया गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष को यह अधिकार दिया जाए कि वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को मनोनित करें। हमारे पार्टी के संविधान में बड़े महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव है। इस पर भी विचार होगा।

सचिन पायलट ने कहा- इस अधिवेशन में आने वाली राजनीति का रास्ता तय होगा। सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक ऊर्जा का संचार होगा। भाजपा की नाकामी हम लोगों को जन-जन तक पहुंचाना है। मुझे लगता है कि सहयोगियों के साथ हम लोग 24 का चुनाव चुनौती देकर जीत सकते हैं। भारत सरकार एजेंसीज का दुरुपयोग कर रही है। चाहे वह बीबीसी के दफ्तर पर छापा हो या फिर कांग्रेस के लोगों को जबरदस्ती गिरफ्तार करना हो।

अगले दो दिन 25 और 26 फरवरी के क्या रहेंगे कार्यक्रम 

  • कल 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष का संबोधन होगा।
  • 11.15 बजे सोनिया गांधी संबोधित करेंगी।
  • 25 फरवरी को राजनीतिक, आर्थिक और इंटरनेशनल मुद्दों पर चर्चा होगी।
  • 26 फरवरी को – कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी।
  • 26 फरवरी को ही 10.30 बजे राहुल गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे। दो बजे खड़गे का अंतिम भाषण होगा। 3 बजे पब्लिक रैली होगी। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

कार्यक्रम के मंच पर दिखी पूर्व राष्ट्रपति कलाम की तस्वीर 
रायपुर में हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में बाईं ओर से मंच को देखने पर सबसे पहले जो तस्वीर दिखती है वो है अबुल कलाम आजाद की। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख राजनीतिक नेता थे और 1923 और 1940 में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। इसके बाद मंच की तस्वीरों में सुभाष चंद्र बोस, भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह हैं।

वातानुकूलित डोम स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था 

12 से ज्यादा डोम लगभग तैयार कर लिए गए हैं। हर डोम एयरकंडीशंड रहेंगी और इनकी कूलिंग क्षमता 350-350 एसी के बराबर है। इसके लिए एसी की पाइप लाइनें बिछा दी गई हैं। मंच के आसपास ही 170 से ज्यादा एसी रहेंगे। हर दिन 20 हजार लोगों के लिए खाना बनेगा। 9 छोटे-बड़े किचन डोम बने हैं। हर सेक्टर में बैठे लोगों के लिए किचन है जहां सैंकड़ों किलो आटा, चावल सब्जियां रोज पकेंगी। यहां छत्तीसगढ़िया मिलेट्स के व्यंजन, मुनगा की सब्जी, चीला पकाया जा रहा है।

बाहर से आने वाले नेताओ का अभिनंदन कर रहे छत्तीसगढ़ी कलाकार 

रायपुर के  एयरपोर्ट पर अधिवेशन में शामिल होने के लिए  पहुंचने वाले सभी नेताओं का स्वागत छत्तीसगढ़ी अंदाज में किया जा  रहा है। क्षेत्रीय  कलाकार एयरपोर्ट पर नाच गाने के साथ सभी नेताओं का स्वागत कर रहे हैं। बस्तर से आदिम संस्कृति की झलक लिए स्थानीय कलाकार पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

डाॅ. ए चेल्ला कुमार, जयराम रमेश,पी चिदंबरम, अजय माकन, अविनाश पाण्डेय, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, तारिक अनवर, तारिक हमीद कर्रा, पीएल पुनिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा, शक्ति सिंह गोहिल, डॉ रघु शर्मा, गायखंगम, मानिकराव ठाकरे, हरीश रावत, देवेंद्र यादव, जय प्रकाश अग्रवाल, बी मणिकम टैगोर, रघुवीर सिंह मीना, अधीर रंजन चौधरी, अभिषेक मनु सिंघवी, अंबिका साेनी, रजनी पाटिल, सलमान खुर्शीद, टी सुब्बारामी रेड्‌डी, मीरा कुमार रायपुर पहुंच चुके हैं। इनके अलावा भी कई नेता गुरुवार रात तक पहुंच गए हैं।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटवाने की तेयारी में विपक्ष : सपा राज्यसभा सांसद जया बच्चन से विवाद के बाद विपक्ष ने दिखाई ताकत

उपयंत्री जनपद पंचायत महिदपुर को कलेक्टर उज्जैन ने किया निलंबित

Jansamvad Express Digital

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी ने किये बाबा महाकाल के दर्शन: शयन आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page