Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमनोरंजनराष्ट्रीय

अमिताभ बच्चन की पोती ने लगाई दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका , फेक न्यूज़ से जुड़ा मामला

नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी बच्चन की पोती अभिषेक एश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ने दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में एक याचिका दायर की है. 11 साल की आराध्या की ओर से कोर्ट तक यूं शिकायत पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, एक फेक न्यूज मामले में बच्चन परिवार की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की गई है.

दरअसल, एक फेक न्यूज मामले में बच्चन परिवार की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की गई है. इस न्यूज में आराध्या की लाइफ स्टाइल और हेल्थ को लेकर गलत जानकारी दी गई थी, जिसके बाद बच्चन परिवार इससे खासा नाराज है.

बच्चन परिवार की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि आराध्या अभी छोटी है और उसके लिए इस तरह की फेक न्यूज परेशानी का विषय है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस सी हरिशंकर की एकल जज पीठ इस याचिका पर आज यानी 20 अप्रैल को सुनवाई करेगी. फिलहाल बच्चन परिवार की ओर से इस मामले में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया गया है.

बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर आराध्या को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा चुका है, जिसे लेकर बच्चन परिवार नाराजगी भी जाहिर कर चुका है. अभिषेक और ऐश्वया की साल 2007 में शादी हुई थी. 16 नवम्बर 2011 को जन्मीं आराध्या धीरुभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं और अक्सर फिल्मी इवेंट्स में मम्मी पापा के साथ नजर आती हैं.

Related posts

फिर ट्रम्प ने भारत-पाक युद्ध पर दिया बयान : युद्ध में 5 जेट गिराए गए थे,किस देश के गिरे ये साफ नहीं

Jansamvad Express Digital

अनंत चतुर्दशी: आज मुंबई में किया जा रहा गणेश मूर्ति का विसर्जन

Jansamvad Express Digital

इंदौर चिड़िया घर (Indore zoo) में आये नए मेहमान , अभी नही देख सकेंगे लोग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page