Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

टीचर से परेशान होकर इंदौर में SSC की पढाई कर रही छात्रा ने किया सुसाइड

इंदौर | पन्ना जिले से इंदौर पढाई करने के लिए आई स्टूडेंट ने कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया है ।सरकारी अधिकारी बनने का सपना लेकर आई छात्रा की जान देने की घटना सामने आई तो जिसके बाद छात्रा के चाचा और उसकी सहेली की शिकायत पर पुलिस ने टीचर पर प्रताड़ना का केस दर्ज करते हुए रविवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि टीचर कोचिंग के दौरान छात्रा पर अश्लील कमेंट करता था। इतना ही नहीं वह छात्रा के मोबाइल पर भी अश्लील मैसेज भेजता था।

थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के मुताबिक शैली सिंह राजपूत मूल निवासी पन्ना की है वह इंदौर के कृष्णदेव नगर में अपनी सहेली के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह भंवरकुआं स्थित सीएससी कोचिंग सेंटर से SSC एग्जाम की तैयारी कर रही थी। शनिवार शाम उसने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। सहेली सरस्वती जब कमरे पर आई तो उसने शैली को फंदे पर लटके देखा। पुलिस ने जांच शुरू की तो शैली का मोबाइल फॉर्मेट मिला। उसका सारा डाटा डिलीट किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार सुसाइड से पहले मोबाइल को शैली ने ही फॉर्मेट किया था।

पुलिस ने किया आरोपी टीचर का मोबाइल तो मिला फॉर्मेट

इसके बाद पुलिस ने छात्रा के चाचा महेन्द्र सिंह और उसके साथ पढ़ने और रूम में रहने वाली छात्रा सरस्वती के बयान लिए। दोनों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने सीएससी कोचिंग पर मैथ्स पढ़ाने वाले टीचर अमन अग्रवाल को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अमन का मोबाइल भी जब्त किया। वह भी पूरी तरह से फॉर्मेट मिला। अब दोनों के मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।

टीचर का छात्रा को भद्दा कमेंट्स ‘तुम्हारे बिना मेरी क्लास शुरू नहीं होती’

शैली की रूम मेट सरस्वती ने अपने बयान में बताया कि अमन सर जब भी क्लास लेते तो सभी उन्हें गुड मॉर्निंग या गुड आफ्टर नून कहकर विश करते थे। लेकिन शैली को वह अलग से टारगेट करते और कहते कि क्लास में उसने विश ही नहीं किया। इसके बाद जब शैली विश करती तो सर कहते कि शैली की आवाज में इतनी मिठास है कि उसके बिना क्लास शुरू करने का मन ही नहीं करता। इसके बाद किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर क्लास में शैली पर कमेंट करते रहते थे।

पीड़ित छात्रा अक्सर मां को बताती थी टीचर करते हैं अश्लील मैसेज

चाचा महेन्द्र सिंह ने अपने बयानों में बताया कि शैली की बात अपनी मां बबली से होती थी। जिसमें वह बताती थी कि आए दिन टीचर अमन उसे कोचिंग में किसी ना किसी बात पर परेशान करते हैं। उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते हैं। पांच दिन पहले भी उसने मां को बताया था कि वह हमारे साथ गलत करने का मन बनाकर रखे हैं। ऐसे में यहां पढ़ना ठीक नहीं है। उसने मां से कोचिंग छोड़ने की बात भी कही थी। इसके बाद वह कुछ दिनों से कोचिंग भी नही जा रही थी।

 

Related posts

सलमान खान को धमकी देने और फिरोती की मांग करने वाला गिरफ्तार : सलमान खान की बड़ी सुरक्षा

Jansamvad Express Digital

गीता परम रहस्य जानने से जीवन मे होते है चमत्कारी परिवर्तन : परमगुरु राधेश्याम*

Jansamvad Express Digital

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अब लोकसभा की सदस्य नहीं, महुआ बोलीं- ये आपके (बीजेपी) अंत की शुरुआत है।

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page