Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दूसरी बार सांसद बने फिरोजिया , जीत के अपने ही रिकार्ड को किया ब्रेक

उज्जैन-आलोट लोक सभा सीट पर 13 मई को हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना के बाद अनिल फिरोजिया दूसरी बार क्षेत्र के सांसद चुने गए है। उज्जैन लोक सभा सीट के मतदाता ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया , बीजेपी का गड माने जाने वाली उज्जैन लोक सभा सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था, बीते 34 वर्षों में कांग्रेस सिर्फ एक बार इस सीट पर विजय हो पाई है। ऐसे में कांग्रेस के महेश परमार ने अनिल फिरोजिया को टक्कर तो दी लेकिन मोदी लहर में कांग्रेस एक बार फिर बीजेपी का अभेद किला नहीं भेद पाई।

मंगलवार को आये चुनाव नतीजों में बीजेपी के अनिल फिरोजिया दूसरी बार जीतकर सांसद बने है। अनिल फिरोजिया ने विधान सभा में महेश परमार के हाथों मिली का बदला भी ले लिया है। जीत के बाद दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि अनिल फिरोजिया ने कहा कि अब नमामि शिप्रा प्रोजेक्ट को धरातल पर लाना है। साथ ही जावरा से पीथमपुर रोड बनेगा ,उज्जैन से झालावाड़ रेल लाइन की डीपीआर बननी है जल्द ही उसका कार्य भी शुरू होगा। उज्जैन में आने वाले कुछ वर्ष बाद सिंहस्थ मेला का आयोजन होगा। उसके कई कार्यो को करना है।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय को 3 लाख 65 हजार 337 वोटो से हराया था। इस बार अनिल फिरोजिया ने महेश परमार से विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के महेश परमार से मिली हार का बदला लेते हुए उन्हें 3 लाख 75 हजार 860 वोटों से हराया है। उज्जैन में 21 राउंड के बाद फाइनल रिजल्ट इस प्रकार रहा बीजेपी के अनिल फिरोजिया को कुल 8 लाख 36 हजार104 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के महेश परमार को 4लाख 60 हजार 244 वोट मिले। जबकि नोटा 9332 रहा।

Related posts

हमास युद्ध अपडेट : इजराइल का दावा- पास की इमारत से महिला का शव मिला; गाजा में फिलिस्तीनी संसद तबाह

Jansamvad Express Digital

बदनावर के समीप ग्राम धमाणा में फूड प्वाइजनिंग का कहर, सेकड़ो लोगो का स्वास्थ बिगड़ा

राजस्थान के झालावाड़ में स्कुल की छत गिरी , 06 बच्चो की मौत कई घायल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment