Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 वी और 12 वी कक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम

उज्जैन /घट्टिया ||  उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील में संचालित होने वाले  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय घट्टिया के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में अपना परचम लहराया और 12वीं तथा दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। प्राचार्या श्रीमती किरण म्हस्के ने जानकारी देते हुए बताया की इस विद्यालय के दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है, 10वीं में 77 एवं और 12वीं में 68 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, सभी परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं।

जानकारी में बताया गया कि CBSE परीक्षा में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय घट्टिया के कक्षा 12वी के छात्र कृष्णा ने विज्ञान में 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान लिया हिमांशु एवम हर्षिता क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

वही कामर्स संकाय में गौतम निगवाल ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय एवं आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 10वी में आलिया नागौरी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम अजय चौधरी व शिवानी नरवरे ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर प्राचार्या किरण म्हस्के ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। कक्षा 12 में 68 और कक्षा 10 वी में 77 छात्र/छात्राओं ने CBSE की परीक्षा दी थी।

Related posts

MP में समर्थन मूल्य MSP की मांग को लेकर किसान करेंगे आन्दोलन

साल में दूसरी महंगी और लक्झरी कार लाए इंदौर के उद्योगपति केके सिंह

Jansamvad Express Digital

इंदौर से उज्जैन के लिए एक और 4 लेन रोड़ होगी तैयार: इंदौर पितृ पर्वत से सीधे कनेक्ट होगा चिंतामण गणेश: 25 गाँव की 228 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment