Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रतिमा को लेकर मकड़ोन में तनाव ,पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रतिमा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया , घटना गुरुवार सुबह की है जब यह एक समाज के लोगो ने सरदार पटेल की प्रतिमा को टेक्टर से गिराकर उसपर पत्थर बरसा दिए , जिसके बाद गाँव का दूसरा पक्ष आक्रोशित हो गया , और दोनों में जमकर पत्थर बाजी शुरू हो गई कुछ आसामाजिक लोगो के द्वारा गांव में कड़ी गाडियों में भी आग लगा दी |

दरअसल  उज्जैन के पास माकड़ोन में सुबह अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद के बाद हंगामा खड़ा हो गया । अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगने से नाराज लोगों ने सुबह सरदार वाल्लब भाई  पटेल की प्रतिमा को भी  तोड़  दिया जिसके बाद बड़ा विवाद दो पक्षो में हो गया विवाद के बाद जमकर पत्थर बाजी हुई।। मोके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। माकड़ोन के मंडी गेट पर लगाई गई सरदार पटेल की प्रतिमा को आज सुबह कुछ लोगो ने ट्रेक्टर से तोड़ दिया। वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों और से पत्थर बाजी शुरू हो गई। सुबह 6 बजे से हुआ यह विवाद अभी तक जारी है गांव में जमकर तोड़फोड़ और गाड़ियों में भी आग लगाई गई है।

 

हालाकि पुलिस अधिकारियो का कहना है की दोनों पक्षों को अलग कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है वह सरारती तत्वों की तलाश विडिओ फुटेज के आधार पर की जा रही है |

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में महिलाए तैनात

डोनाल्ड ट्रम्प की आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, रेस्क्यू ऑपरेशन की देंगे जानकारी

Jansamvad Express Digital

हाथ से मुंह में पत्थर रखती दिखी रलायता के पथरी वाली बुजुर्ग महिला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment