Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा कार्यकर्त्ता और कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्त्ता में मारपीट : भाजपा विधायक के कार्यलय के नीचे चले हथियार

उज्जैन |  मध्यप्रदेश और मुख्यमंत्री के गृह नगर में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के हल्ला बोल को अभी बारह घंटे का समय भी नहीं बिता था की फिर शहर में  एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया , इस बार ये विवाद पूरी तरह से राजनीतिक बना हुआ है |

दरअसल शनिवार की दोपहर को भाजपा के विधयक सतीश मालवीय के फ्रीगंज स्थित कार्यलय के नीचे भाजपा समर्थित दो पक्ष के लोगो में झगडा हो गया विवाद इतना बढ़ गया की जमकर ;हथियार भी चल , सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विवाद के एक विडिओ में तो कुच लोगो के हाथो में बन्दुक भी दिखाई दे रही है , विवाद का कारण क्या है ये तो अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन इस विवाद ने एक बार फिर शहर में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए |

 हमले में बीजेपी कार्यकर्ता और उनका छोटा भाई गंभीर घायल हुआ। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि जिन लोगो पर हमला करने का आरोप लग रहा है वह भी हालही  में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए है |

आपको बता दे जिस जगह विवाद हुआ है वह  उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र में  आता है ,घटना स्थल  फ्रीगंज स्थित द्वारका माई टॉवर है जहा कुच भाजपा से  विधायक सतीश मालवीय का कार्यालय संचालित होता है। विधायक के कार्यालय के नीचे ही पूरा विवाद हुआ है वही दोनों ही पक्ष  विधायक के समर्थक माने जाते है |

फ़िलहाल पुरे मामले में दो लोग घायल हुए है जिसमे  ओम पाटीदार और उनका  छोटा भाई पवन पाटीदार  शामिल है जिन्हें  किसी हथियार से मारे जाने के चलते सर में चोट आई है ।

अब इस  घटना का एक  वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग दोनों भाई को पीटते हुए दिखाई दे रहे है। वही कुछ  लोगो के हाथो में पिस्टल भी दिखाई दे रही है जिसे हवा में लहराया जा रहा है

प्रदेश बीजेपी कार्य समिति सदस्य रहा है फरियादी –

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओम पाटीदार और दिनेश गुप्ता दोनों ताजपुर के रहने वाले है। दिनेश गुप्ता खदान का काम देखता है और बीते चुनाव में ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ है। वहीं ओम पाटीदार पहले से बीजेपी में  कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा  है। वो युवा मोर्चा का महामंत्री, प्रदेश बीजेपी कार्य समिति सदस्य के साथ पाटीदार समाज का पूर्व अध्यक्ष भी रहा है। ओम और दिनेश का पुराना भी कोई विवाद है। जो की ओम और उसके परिवार वाले फिलहाल कुछ बता नहीं रहे है। वही आरोपी दिनेश गुप्ता पर पहले से कई मामले दर्ज है और वो जिला बदर भी रह चूका है।

भाजपा विधायक ने बनाई विवाद से दुरी 

अब इस पुरे मामले से भाजपा विधायक ने दुरी बना ली है हालाकि जग जाहिर है की दोनों ही विधायक के समर्थक है लेकिन खुद विधायक ने दोनों के विवाद से खुद को अंजान बताया है | मीडिया से चर्चा के दोरान विधायक सतीश मालवीय ने बतया की घटना की उन्हें भी मीडिया से ही जानकारी लगी है और किसकी लड़ाई हुई है उन्हें अभी जानकारी नहीं है वही फ्रीगंज में कई लोगो केऑफिस है इस विवाद को मेरे ऑफिस से जोड़ना ठीक नहीं है |

 

घटना के दोरना ऑफिस पर ही थे विधायक मालवीय : फेसबुक पर डाले ऑफिस के फोटो बादमे हटाए 

घटना के कुछ देर पहले  ही विधायक सतीश मालवीय ने अपने नीज निवास पर कार्यकर्ताओ से मुलाकात करते हुए के फोटो अपने सोशल मीडिया पेज फेसबुक पर अपलोड करे थे यानी की विधायक घटना के समय या उससे अपने ऑफिस पर मोजूद थे , लेकिन घटना के तुरंत बाद विधायक अपने निजी कार्यलय से निकल गए और फेसबुक पर डाली गई पोस्ट को भी हटा दिया |

 

Related posts

गुलब्राण्डसन उद्योग का यूनिट हेड लापावाह, कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ

साल 2027 में होगी चंद्रयान 4 की लांचिंग : ISRO चीफ ने की घोषणा

Jansamvad Express Digital

तमिलनाडू में मिचोंग तूफ़ान का कहर , 1 करोड़ से अधिक लोग हुए प्रभावित

Leave a Comment

Please enter an Access Token