Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा /सरहद पर तनाव: सीमावर्ती गांव खाली ,स्कूल बंद

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत महज 25 मिनट में सटीक हमला करते हुए आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों समेत आतंकी प्रशिक्षण के नौ मरकजों को खाक में मिला दिया। हमले के बाद सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी।

पाकिस्तान पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव है। पंजाब में भी सरहदी इलाकों में लोग चिंता में हैं।

बुधवार देर रात करीब पौने दो बजे अमृतसर में तीन जगह पर ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे जिले में ब्लैक आउट कर दिया। अधिकारियों की ओर से लगातार अपील की जाती रही कि लोग बिल्कुल भी घबराएं नहीं। वहीं दूसरी तरफ श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल को पूरी तरह से खाली करवा कर वहां पर भी ब्लैक आउट कर दिया गया।

FILE PHOTO

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आवाज सुनाई दी थी, लेकिन अभी तक कोई भी अप्रिय घटना होने की कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। एयर फोर्स के विमान लगातार अपनी कार्रवाई में लगे हैं। विमान की गति भरने की आवाज इतनी ज्यादा रहती है कि उससे काफी ज्यादा आवाज पैदा होती है, इसलिए फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

आज भी स्कूल बंद रहेंगे 

सीमावर्ती जिलों में आज भी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं सीमा पर बढ़ती हलचल को देखते हुए कई गांवों के लोग एहतियात के तौर पर अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

एहतियातन खाली कर रहे सीमावर्ती गांव

फाजिल्का के सीमावर्ती गांव मुहार जमशेर व मनसा के निवासी अपने कीमती सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर गांव से बाहर शिफ्ट कर रहे हैं। लोग अपने पशुधन और आवश्यक वस्तुओं को साथ लेकर निकले हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक गांव खाली करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन लोगों ने खुद ही एहतियातन यह कदम उठाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा पार से लगातार गतिविधियों में तेजी आई है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय सीमा पर संदिग्ध हलचल देखी जा रही है। उधर, फाजिल्का जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर काम किया जा रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related posts

एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री को लेकर किया ट्विट कहा टूड़ो अभिव्यक्ति की आजादी कुचल रहे

प्राणी संग्रहालय के स्नैक पार्क और बर्ड पार्क को देख कर की प्रसन्नता व्यक्त

उज्जैन में युवाओं की रंगोत्सव मस्ती: संतों ने भी खेली होली

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page