Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की रिमांड ख़त्म : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उन्हें लखनऊ जेल भेजा

लखनऊ। बैंकों से धोखाधड़ी के मामले में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की रिमांड समाप्त हो गई है। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उन्हें लखनऊ जेल भेजा गया है। पूछताछ में पूर्व विधायक ने ईडी का सहयोग नहीं किया और बार-बार संपत्तियों को छुपाने का प्रयास किया । इस दौरान विनय शंकर तिवारी ने कहा कि राजनीति में व्यस्त था, कंपनी को नुकसान हुआ। उसने बैंकों की भारी रकम डूबने की बात स्वीकार की।

बेनामी संपत्तियों को लेकर की पूछताछ

बताया जा रहा है कि ईडी ने पूर्व विधायक से 60 से अधिक बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इस दौरान विनय शंकर तिवारी ने ज्यादातर सवाल का गोलमोल जवाब दिया । बता दें कि सपा नेता विनय शंकर तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज विवादों से घिरी हुई है। कंपनी पर आरोप है कि कई बैंकों से लोन लेकर पैसों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। पैसे जिस प्रोजेक्ट के लिए लिए गए थे, उसमें निवेश न करके दूसरी जगह लगा दिए गए। इसी मामले में ईडी की टीम ने दबिश देकर जांच की और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत कई दस्तावेज जब्त किए हैं।

गंगोत्री इंटरप्राइजेज के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया ने CBI से शिकायत करते हुए केस दर्ज कराया था। कंपनी ने बैंक से 200 करोड़ का लोन लिया था। जिसके बाद मामले की जांच हुई तो मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया और फिर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गंगोत्री इंटरप्राइजेज के खिलाफ कार्रवाई की। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नवंबर 2023 में पहले ही जब्त कर चुकी है। ईडी ने यह कार्रवाई विनय तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेस लिमिटेड की ओर से बैंकों के कंसोर्टियम का करीब 1129.44 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में की थी।

Related posts

कोलकाता: पीएम मोदी आज संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

Jansamvad Express Digital

दुबई में CM मोहन यादव की अरब संसद अध्यक्ष अल यामाही से बैठक, GIS 2027 का दिया न्योता

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट आज, लेखानुदान 12 फरवरी को; विपक्ष ने की हरदा हादसे पर चर्चा की मांग

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page