Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

हादसे के बाद जागा प्रशासन: महाराजवाडा दिवार गिरने के बाद निगम ने हटाया अतिक्रमण

उज्जैन | मध्यप्रदेश में  शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गाय , हादसा उज्जैन में  महाकाल मंदिर के पास हुआ , तेज बारिश के चलते यहाँ पर एक  दीवार गिरने से दो लोगो की मौत मलवे में दबने से हो गई  और दो लोगो के घायल हो गए जिसमे एक बच्ची भी शामिल है हादसे के  बाद नगर निगम ने वर्षों से अवैध रूप से फूल प्रसादी बेच कर व्यवसाय करने वाले करीब 100 से अधिक लोगों की दुकानें हटा दी हैं। इस दौरान कुछ लोगो ने विरोध भी किया। लेकिन पुलिस बल के कारण सभी दुकानें हटाने पर व्यवसायी राजी हो गए।

महाकाल मंदिर के पास हुए हादसे में जिन दो लोगों ने अपनी जान गवाईं दोनों ही फूल प्रसाद विक्रेता थे। जिस जगह हादसा हुआ उसी के पास बड़े गणेश मंदिर की गली में स्मार्ट रोड पर बड़ी संख्या में अवैध दुकानें संचालित हो रही थीं। सभी दुकानें जर्जर हो चुकी दीवार के सहारे संचालित कर रहे थे। शनिवार को इन विक्रेताओं पर नगर निगम ने करवाई करते हुए फूल प्रसादी की सभी दुकानें हटा दीं।

इसके लिए नगर निगम का बड़ा अमला लगाया गया। तीन जेसीबी मशीन और बड़ी संख्या में मेन पावर लगाकर चार घंटे में सभी दुकानों को हटा दिया गया। हालांकि विक्रेताओं को अपना सामान निकालने का मौका दिया गया। जिसके बाद व्यवसायी अपना सामान समेटकर ले गए। गेंग प्रभारी मोनू ने बताया कि शुक्रवार को हुए हादसे के बाद कार्रवाई की गई आगे से ये लोग इस जगह दुकानें नहीं लगाएं इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में आज वर्कप्लेस सेफ्टी को लेकर जवाब दाखिल करेगी ममता सरकार

Jansamvad Express Digital

शादी का मंच छोड़ कर घर भागे दूल्हा दुल्हन : मेहमानो से दुल्हन के पिता ने हाथ जोड़कर घर जाने को कहा

BRS के दिग्गज नेता के.केशव राव कांग्रेस में हुए शामिल , तेलंगाना मुख्यमंत्री की मोजुदगी में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने शामिल किया

Leave a Comment