Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsव्यवसाय

10 करोड़ नए उपभोक्ता जोड़ने का दम रखता है जियो भारत मोबाइल – बोफा सिक्योरिटीज

नई दिल्ली|  रिलायंस जियो का नया जियो भारत मोबाइल अगले दो से तीन वर्षों में 10 करोड़ से अधिक नए ग्राहक जोड़ सकता है। प्रतिष्ठित ब्रोकरेज हाउस बोफा सिक्योरिटीज (BoFA Securities) की रिपोर्ट में यह बात सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, अगर बाजार की डिमांड के अनुरूप जियो भारत फोन का उत्पादन बढ़ाया जा सके तो रिलायंस का जियो भारत फोन बड़ी तादाद में दूसरी कंपनियों के 2जी फीचरफोन ग्राहकों को अपनी तरफ खींच लेगा। इससे एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को अपने 2जी ग्राहकों को बचाने में एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।

• 2जी फीचर फोन ग्राहकों को होगी 26% तक की बचत - जेफ़रीज़

• एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 2जी ग्राहक हो सकते हैं शिफ्ट

बोफा सिक्योरिटीज के मुताबिक 2जी व फीचरफोन के ग्राहकों के लिए जियो भारत फोन एक आकर्षक पैकेज के साथ मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 999 रु कीमत का जियो भारत फोन, मार्केट में उपलब्ध अधिकांश फीचरफोन से सस्ता है। साथ ही इसे अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ पेश किया जा रहा है जो 2जी ग्राहकों को अपनी तरफ खींचेगा।

मार्केट एनालिस्ट्स के अनुसार भारत में 2जी के करीब 25 करोड़ ग्राहक है और उनमें से करीब 13 करोड़ भारती एयरटेल से जुड़े हैं। इन 13 करोड़ ग्राहकों में से लगभग 10 करोड़ ऐसे ग्राहक है जो वॉयस कॉलिंग के लिए यानी मोबाइल पर बातचीत करने के लिए एयरटेल को भुगतान करते हैं। अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग पैकेज के साथ आने वाला जियो भारत फीचर फोन एयरटेल व वोडाफोन आइडिया के 2जी ग्राहक बेस में बड़ी सेंध लगा सकता है।

एक अन्य ब्रोकरेज हाउस जेफ़रीज़ ने अपनी रिपोर्ट में माना कि जियो भारत मोबाइल से फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को अपने मोबाइल खर्च (डिवाइस प्लस सेवा) पर 26% तक की बचत होने की संभावना है। जेफरीज के अनुसार 2जी फीचर फोन बाजार में एयरटेल सबसे बड़ा खिलाड़ी है। ऐसे में जियो भारत फीचर फोन का सबसे अधिक नुकसान एयरटेल झेलना पड़ सकता है। जेफरीज के मुताबिक “हम उम्मीद कर रहे हैं कि मार्च 2026 तक भारती को छोड़ने वाले 2जी ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा होगा। इस कारण वित्त वर्ष 2024 से 2026 के बीच भारती के लिए हमारे पूर्व अनुमान में 1-4% की कटौती होगी।“

Related posts

सूरत के केमिकल प्लांट में 7 कर्मचारियों की मौत , कल ब्लास के बाद लगी थी आग

Jansamvad Express Digital

IQAir की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के प्रदूषित देशो में पाकिस्तान तीसरे स्थान पर : भारत में आया कुछ सुधार

प्रयागराज कुम्भ में देखा भीड़ मेनेजमेंट शिवरात्रि पर करेंगे डेमो : होटलों के पॅकेज के लिए सिंहस्थ के पहले बनेगा अम्ब्रेला एप

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page