Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

22 लाख दीपक जलाकर उज्जैन शहर विश्व कीर्तिमान रचेगा

उज्जैन में आयोजित होने वाले शिव ज्योति अर्पणम में इस बार 22 लाख दीपक जलाकर उज्जैन शहर विश्व कीर्तिमान रचेगा। 1 मार्च से 09 अप्रैल 2024 तक आयोजित किये जाने वाले उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला 2024 एवं शिव ज्योति अर्पणम् की तैयारियों के संबंध में निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा गुरुवार को समीक्षा की गई एवं शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ करते हुए जीरो वेस्ट इवेंट आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिक निगम द्वारा 9 अप्रैल को क्षिप्रा के पावन तट पर शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव अन्तर्गत दीप उत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें 22 लाख दीपक प्रज्वलित कर आयोजन को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा बिन्दुवार चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपोत्सव आयोजन पूर्ण रूप से जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए, आयोजन को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इसके लिए घाटों के चयन के साथ ही घाटों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित की जाए।

Related posts

RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की, दर 5.50% हुई

Jansamvad Express Digital

ईरान ने इजराइल पर सबसे बड़ा हमला किया:अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, गूगल-अमेजन ऑफिस भी निशाने पर

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने श्री महाकाल मंदिर में जय महाकाल का तिलक लगाकर भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment