Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराज्यरायपुरराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश और बिहार में ठण्ड से मरने वालो की बढ़ रही संख्या : देश के 14 राज्यों में ठण्ड का कहर

नई दिल्ली || देश के दो राज्य  जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर तेज हो गया  है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में ठंड से 8 लोग की मौत हो गई है जबकि  बिहार में 2 लोगों ने जान गंवाई।

अचानक बड़ी कडाके की ठण्ड का असर   देश  के 14 राज्यों में लगातार देखने को मिल रहा है , तेज हुई ठण्ड की लहरों के  दूसरे दिन घना कोहरा देखने को मिल रहा है। दिल्ली में शनिवार को 9 घंटे तक विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। दिन में भी वाहनों की लाइट ऑन कर वाहन चालक गाडियों को चला रहे है लेकिन उसके बाद भी स्पस्ट नजारा नहीं दिख रहा |

3 और 4 जनवरी को दिल्ली में 800 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं। रविवार (5 जनवरी) सुबह भी 160 फ्लाइट निर्धारित समय पर नहीं उड़ सकीं। यानी 3 दिनों में 900 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत है। राजस्थान के कुछ जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। वहीं, MP में 2 दिन बाद सर्दी बढ़ने की संभावना है। कई जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है।

मौसम विभाग ने कश्मीर और चिनाब घाटी में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी 7 जिलों में भारी बर्फबारी के आसार हैं।

Related posts

अगर घर में कोई समान नही आ रहा काम तो लेकर आए RRR सेंटर भोरासा

एअर इंडिया-स्पाइसजेट पर 30-30 लाख का जुर्माना:कोहरे के दौरान ट्रेंड पायलट्स की ड्यूटी नहीं लगाई थी

नववर्ष 2026 में माँ नर्मदा को स्वच्छ रखने की नई शुरुआत, गंदे नालों पर लगेगा अंकुश

Leave a Comment