Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग शुरू : 699 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में आज होगी कैद

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 : दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हो रही है. 699 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में आज कैद हो जाएगी. सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर में पांच-पांच हैं, जबकि नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार हैं.

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुके हैं। 9 बजे तक 8.10% वोटिंग हो चुकी है। आतिशी ने इस चुनाव को धर्म युद्ध बताया है।

दिल्ली में 1.56 करोड़ लोग शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे। इसके लिए करीब 13 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक का हिस्सा रहीं 5 पार्टियां दिल्ली चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं।

वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट (CPM) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट लेनेनिस्ट (CPI-ML) ने 2-2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

भाजपा ने 68 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड (JDU) ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (LJP-R) ने देवली सीट से प्रत्याशी उतारे हैं।

महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन दिया है।

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) 70 और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 02 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

वोटिंग से पहले आया अन्ना हजारे का बयान

दिल्ली चुनाव की वोटिंगे के बीच अन्ना हजारे ने कहा कि शुरुआत में अरविंद केजरीवाल की नियत साफ थी, लेकिन मुझे जब पता चला वो स्वार्थी हैं, तब मैं उससे दूर हो गया. उसने पार्टी बना ली और जिस शराब के खिलाफ हमने आंदोलन किया आज वही केजरीवाल शराब की बात करता है. इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया. अब चुनाव में शुद्ध आचार, शुद्ध विचार, जीवन मे त्याग करने वाले उम्मीदवार को ही वोटिंग करने से ही देश बदलेगा.

Related posts

चिनाब ब्रिज को लेकर इंजिनियर माधवी का पोस्ट : मुझे बधाई और श्रेय ना दे

महाराष्ट्र के बारामती में मुकाबला कड़ा: पंवार परिवार आमने सामने शरद पंवार की बेटी का अजित पंवार की पत्नी से मुकाबला

Jansamvad Express Digital

META का NEW फार्मूला जल्द अब यूजर्स के अकाउंट्स को वेरिफाई करने के लिए SUBSCRIPTION सेवा शुरू करेगा META

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page