Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के बारामती में मुकाबला कड़ा: पंवार परिवार आमने सामने शरद पंवार की बेटी का अजित पंवार की पत्नी से मुकाबला

मुंबई: महाराष्ट्र की बारामती सीट पर लोकसभा चुनाव का मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है यह पंवार परिवार आमने सामने है , एनसीपी शरद पंवार की प्रत्याशी सुप्रिया सुले यानी की शरद पंवार की बेटी के सामने एनसीपी अजित पंवार की पार्टी की प्रत्याशी सुनेत्रा पंवार यानी अजित पंवार की पत्नी से होगा |

डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज बारामती से अपना लोकसभा सीट के लिए नॉमिनेशन फाइल करेंगीं। इससे पहले उन्होंने पुणे के श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई मंदिर में पूजा की। सुनेत्रा पवार NCP शरदचंद्र पवार पार्टी की उम्मीदवार सुप्रिया सुले यानी अपनी ननंद के खिलाफ ही  कैंडिडेट हैं।

अजित और सुप्रिया चचेरे भाई-बहन हैं। इस रिश्ते से सुप्रिया और सुनेत्रा ननद-भाभी हैं। बारामती सीट 57 सालों से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। शरद पवार ने 1967 में पहली बार बारामती से विधानसभा चुनाव जीता था। वे 1972, 1978, 1980, 1985 और 1990 के विधानसभा चुनाव में यहां से लगातार जीते।

इसके बाद शरद 1991, 1996, 1998 और 2004 में बारामती से लगातार सांसद चुने गए। ​​​​​उन्होंने ​2009 में अपनी बेटी सुप्रिया को ये सीट सौंप दी थी। सुप्रिया ने 2009, 2014 और 2019 में यहां से जीत दर्ज की।जबकि  सुनेत्रा पहली बार चुनाव में उतरी हैं।

Related posts

जन्माष्टमी पर यादव समाज के चल समारोह का निगम मंच से भव्य स्वागत, महापौर ने की बाल गोपाल की आरती

Jansamvad Express Digital

India Records Academy Certifies World Record title to Varanasi District Administration for Most Participants in a Quiz Contest at Multiple Locations

cradmin

विक्रमोत्‍सव 2023-आदि विक्रमादित्‍य ने दर्शकों को दिखायी रहस्‍यमयी दुनिया

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page