Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

आतिशी ने दिया दिल्ली मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा : 26 साल दिल्ली में भाजपा की बन रही सरकार

नई दिल्ली || देश की राजधानी  दिल्ली में  विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है,  परिणाम  भाजपा के पक्ष में रहे और एक दशक से दिल्ली में काबिज आम आदमी पार्टी 22 सीट पर ही सिमट कर रह गई नतीजो  के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेट्रिएट पहुंचीं। जहां उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद LG ने 7वीं दिल्ली विधानसभा भंग करने अधिसूचना जारी की।

आतिशी ने कालकाजी सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3,580 वोटों से हराया। हालांकि उनकी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं, भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर 2024 को उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को CM पद से इस्तीफा सौंपा था। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद थे। इसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था।

इधर, BJP भी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने अमित शाह के घर बैठक कर रही है। जेपी नड्‌डा गृहमंत्री के घर पहुंचे हैं। मोदी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं। दावा है दिल्ली CM का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद ही होगा। इसमें भाजपा शासित राज्यों के CM शामिल हो सकते हैं।

Related posts

भाई बहन बताकर लिया किराए पर कमरा : मकान मालिक को फंदे पर लटके मिले युवक युवती

Jansamvad Express Digital

पूण्य सम्राट गुरुदेव जयंतसेन सूरी का सपना साकार महिला परिषद की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के महिदपुर आगमन पर स्वागत बहुमान महिला परिषद की स्थापना – संगीता मेहता अध्यक्ष

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री निवास पर हुई सर्वदलीय बैठक: ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण से जुड़ी कानूनी अड़चनों पर चर्चा

Leave a Comment

Please enter an Access Token