Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सिंहस्थ क्षेत्र जमीन मामले में किसानो का आन्दोलन : कांग्रेस ने संभाला मोर्चा , प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आएँगे उज्जैन

उज्जैन || सिंहस्थ महाकुम्भ को लेकर सरकार की किसान की भूमि अधिग्रहण मामले में मंगलवार को किसान परिवार के द्वारा एक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन आन्दोलन को सफल होने से रोकने में प्रशासन सफल हो गया |

उज्जैन के कई किसान परिवार की जमीन सिंहस्थ अधिग्रहण में जा रही है जिसको लेकर किसान नाराज है और इसी को लेकर अपनी बात प्रदेश सरकार के समक्ष रखना चाहते थे इसी बीच किसान उज्जैन के सामाजिक न्याय परिसर में एकत्रित भी हुए लेकिन मोके पर मोजूद भारी पुलिस बल ने किसानो को सामाजिक न्याय परिसर में ही नजर बंद कर दिया ||

सामाजिक न्याय परिसर में एकत्रित हुए किसानो के आन्दोलन को पुलिस और प्रशासन ने बल पूर्वक कुचल दिया | दरअसल सिंहस्थ सिटी प्लान यानी की सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई निर्माण के लिय किसानो की जमीन का अधिग्रहण किये जाने का शासन का प्लान किसानो के विरोध का कारण बन गया |

मंगलवार को किसान  ट्रेक्टर  रैली के रूप में सडको पर उतरने जा रहे थे जिसके लिए बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रेक्टर के साथ सामाजिक न्याय परिसर में एकत्रित हुए और यह से ये रेली के रूप में कलेक्टर कार्यलय पहुँचने वाले थे सूत्रों के अनुसार किसान अपनी रेली को मुख्यमंत्री निवास वी आई पी गेस्ट हॉउस की और रूख कर सकते थे |

लेकिन इससे पहले ही किसानो और किसान नेताओ को पुलिस ने बल पूर्वक नजर बंद कर दिया , हालाकी सामाजिक परिसर में तो उन किसानो को घेरा गया जो पहुँच चुके थे इसके पहले पुलिस ने शहर के अलग अलग मार्गो पर फ़ोर्स लगा कर किसानो को वही पर रोक दिया और आगे नहीं आने दिया सूत्रों की माने तो इस आन्दोलन को खड़ा करने वाले किसान नेताओ को पुलिस ने हिरासत में लेकर नजर बंद कर दिया और देर रात तक परिवार के सदस्य उन्हें तलाशते  रहे |

कांग्रेस उतरेगी मैदान में 

किसानो की लड़ाई को अब कांग्रेस सँभालने जा रही है मंगलवार को किसान आन्दोलन को प्रशासन के द्वारा  जरुर  रोक दिया गया लेकिन अब इस आन्दोलन को कांग्रेस ने संभाल लिया है , मामले में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश भर के नेताओ ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर शेयर किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर प्रहार किया , इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी किसानो के समर्थन में उज्जैन आने वाले है , संभवत 10 मार्च को कांग्रेस के द्वारा एक आन्दोलन किसानो के लिए किया जा सकता है , दरअसल 10 मार्च को कांग्रेस का कार्यकर्त्ता सम्मलेन होने जा रहा है जिसमे प्रदेश प्रभारी सहित प्रदेश अध्यक्ष और कई बड़े नेता शामिल होंगे इसी बिच कांग्रेस सिंहस्थ क्षेत्र के किसानो के बिच भी जा सकती है |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर डाला विडिओ

कांग्रेस प्रदेश  अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मामले में तीखी प्रतिक्रिया अपने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर दी है पटवारी ने लिखा है की  मुख्यमंत्री के गृह नगर उज्जैन में सिंहस्थ के नाम पर किसानों की जमीन छीनी जा रही है! इस तानाशाही के विरोध में आज “सिंहस्थ किसान संघर्ष समिति” ने जब प्रदर्शन किया, तो गृहमंत्री की पुलिस ने बर्बरता शुरू कर दी! किसानों का स्पष्ट आरोप है सांवराखेड़ी और दाऊदखेड़ी में पुल व सड़क निर्माण सिंहस्थ के लिए किया गया था, लेकिन अब यह जमीन सिंहस्थ के बाहर कर दी गई है! क्योंकि, इसमें मुख्यमंत्री के कथित करीबियों की भागीदारी है!

जी, आपको तत्काल बताना ही चाहिए कि धर्म नगरी में किसानों से अधर्म कौन कर रहा है? कौन है जो अपनी जमीन बचाने के लिए कागजों में हेराफेरी करवा रहा है?

 

इधर उज्जैन से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने भी की पोस्ट 

Related posts

बारिश से कई राज्यों में बिगढ़े हालात:गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर दिल्ली के दो कवाड यात्री बहे

वायनाड में लैंडस्लाइड, 36 लोगों की मौत:4 गांव बहे,सेना का रेस्क्यू जारी : 400 से ज्यादा लोग लापता

भारतीय वायुसेना ने चंडीगढ़ में मिग-21 विमान को दी विदाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment