Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कड़ाके की धूम में पैदल निकल पड़े हजारो लोग : सर पर पोटली और कड़ाके धुप

उज्जैन ||  उज्जैन में वैशाख मास की दशमी से अमावस्या तक चलने वाली पंचक्रोशी यात्रा आज  यानी 23 अप्रेल से  शुरू हो गई है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी यात्रियों ने एक दिन पहले यानी 22 अप्रेल से यात्रा की शुरुवात कर दी है | यह यात्रा 27 अप्रैल तक चलेगी। इस बार की पंचक्रोशी यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग की है। क्राउड मैनेजमेंट के लिए पहली बार यात्रा रूट पर पांच जगह हेड काउंटिंग कैमरे लगाए गए हैं।

पहली बार यात्रा में ऑटोमैटिक मैसेजिंग सिस्टम लगाया गया है। इसके जरिए एक ही जगह से सभी पड़ावों पर एक साथ मैसेज भेजे जा सकेंगे। कंट्रोल रूम से भी मैसेज का आदान-प्रदान किया जा सकेगा।

हर बार की तरह  एक दिन पहले शुरू की 118 किमी की यात्रा

उज्जैन में श्रद्धालुओं ने परंपरागत रूप से एक दिन पहले 22 अप्रैल से ही यात्रा शुरू कर दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद यात्रा के पहले पड़ाव पिंगलेश्वर महादेव के लिए निकल पड़े। पांच दिन तक चलने वाली यात्रा की शुरुआत 23 अप्रैल से होनी थी लेकिन एक दिन पहले 22 अप्रैल को ही पटनी बाजार स्थित श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर भारी भीड़ पहुंच गई।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू होंगे ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शामिल : पीएम मोदी की और से चादर करेंगे पेश

Jansamvad Express Digital

वायनाड की जनता का आभार प्रकट करने जाएगी सांसद प्रियंका गाँधी

Jansamvad Express Digital

श्री नगर में सेना और आतंकी मुठभेड़ : एक आतंकी ढेर , सेना ने दाचीगाम फॉरेस्ट की तरफ जाने वाले रास्ते बंद किए

Leave a Comment