Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 वी और 12 वी कक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम

उज्जैन /घट्टिया ||  उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील में संचालित होने वाले  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय घट्टिया के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में अपना परचम लहराया और 12वीं तथा दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। प्राचार्या श्रीमती किरण म्हस्के ने जानकारी देते हुए बताया की इस विद्यालय के दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है, 10वीं में 77 एवं और 12वीं में 68 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, सभी परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं।

जानकारी में बताया गया कि CBSE परीक्षा में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय घट्टिया के कक्षा 12वी के छात्र कृष्णा ने विज्ञान में 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान लिया हिमांशु एवम हर्षिता क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

वही कामर्स संकाय में गौतम निगवाल ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय एवं आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 10वी में आलिया नागौरी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम अजय चौधरी व शिवानी नरवरे ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर प्राचार्या किरण म्हस्के ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। कक्षा 12 में 68 और कक्षा 10 वी में 77 छात्र/छात्राओं ने CBSE की परीक्षा दी थी।

Related posts

समस्त प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित किये गये

Jansamvad Express Digital

संस्था मां शारदा ने 71 बच्चो को दी आर्थिक सहायता,पूर्व मंत्री वर्मा के हाथो वितरित हुई राशि

किराए से कार कर चालक को नशीला पदार्थ खिला कर कार लेकर भागे बदमाश , महाराष्ट में चेकिंग के दोरान पकडाए

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page