Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पति पत्नी विवाद में तीन साल के बच्चे को जमीन पर फैंकने का मामला : उपचार के दौरान बच्चे की मौत, पति पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा

उज्जैन। बड़नगर में चौपाटी से गुजर रहे दंपति के बीच कहासुनी हुई और गुस्साए पति ने गोद में लिए तीन साल के बच्चे को सड़क पर पटक दिया। बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था गुरुवार सुबह उपचार के दौरान तीन साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया।इधर पुलिस ने पत्नी को शिकायत पर पति पर मुकदमा दर्ज किया था जिसे बादमें जेल भेज दिया गया था। बच्चे की मौत के बाद अब पिता पर पुत्र की हत्या करने की धाराएं पुलिस द्वारा लगा कर केस चलाया जाएगा।बड़नगर पुलिस ने अब आरोपी पर हत्या की धाराओं में कायमी कर ली है

बड़नगर थानाप्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि समीप के ग्राम उमरिया निवासी आजाद शाह और उसकी पत्नी मुस्कान रिश्तेदारों से विवाद होने के बाद कल शाम को बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने आए थे। थाने में रिपोर्ट लिखाने के बाद दोनों पैदल वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। पुलिया के समीप चौपाटी पर जब दोनों पहुँचे थे, उसी दौरान सामने से गाँव के दो-चार लोग आते दिखे। इस पर आजाद ने मुस्कान से सिर पर दुपट्टा डालने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बड़ी कि गुस्साए आजाद ने अपनी गोद में ले रखे 3 वर्षीय बच्चे को सड़क पर पटक दिया। सड़क पर गिरने से बच्चे का सिर में गंभीर चोट लगी। घटना होते ही वहाँ पर अन्य लोग आ गए और घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार चल रहा था। लेकिन आज सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया था तथा पति आजाद शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । अस्पताल में मुस्कान ने बताया कि गाँव के लोग सामने आने की बात पर उसके पति ने दुपट्टा सिर पर डालने की बात पर विवाद किया था।

 

इनका कहना ...

बच्चे के पिता पर मुक़दमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था जिसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया मामले में बच्चे की मौत के बाद पिता पर हत्या की धारा बढ़ाइ जाएगी और हत्या का केस चलाया जाएगा 

प्रदीप शर्मा एसपी उज्जैन

Related posts

संजय सिंह के बाद अब AAP के विधायक अमानतुल्ला के घर ED का छापा

सीहोर में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर चलने से भड़के शिवराज सिंह चौहान, बोले- जुल्म की पराकाष्ठा

Jansamvad Express Digital

उज्जैन महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर ऐसी रहेगी श्रद्धालुओ की व्यवस्था

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page