Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सप्ताह भर पहले हुए विवाद का विडिओ आया सामने : ग्राहक बुलाने की बात पर दो रेस्टोरेंट संचालको में विवाद : एक ने दुसरे पर किया हमला

उज्जैन ||जयसिंह पूरा मार्ग स्थित  महाकाल लोक के सामने दो रेस्तोरेंट संचालको के बीच जमकर विवाद हो गया , विवाद का कारण   ग्राहक को बुलाना था , दरअसल रेस्टोरेंट संचालक ग्राहकों को अपनी और खीचने का प्रयास करते है जो आपस में विवाद का कारण बन जाता है , यहाँ पर भी कुछ ऐसा ही हुआ ग्राहक  बुलाने को लेकर दो रेस्टोरेंट संचालकों में कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि एक ने दूसरे पर हमला कर दिया। यह घटना बुधवार की है, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महाकाल लोक के त्रिवेणी संग्रहालय के सामने स्थित आदिनाथ रेस्टोरेंट पर करीब पांच दिन पहले हुए हमले का वीडियो सामने आया है। घटना दो रेस्टोरेंट संचालकों के बीच हुए विवाद की है, जिसमें एक ने दूसरे पर हमला कर दिया।

ग्राहक बुलाने को लेकर मारपीट

फरियादी शुभम जैन, जो जयसिंहपुरा क्षेत्र में रहकर आदिनाथ नामक रेस्टोरेंट संचालित करता है। उसने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई को उसकी पत्नी सोनाली और पिता अमृतलाल जैन रेस्टोरेंट पर बैठे थे। इस दौरान पास में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट संचालित करने वाला छोटू आया और पिताजी को धमकाते हुए कहने लगा कि आप लोग मेरे ग्राहक अपनी दुकान पर बुलाते हो।

मैंने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने मुझे गालियां दीं और मारपीट करने लगा। इस दौरान उसका भाई पलक और अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में काम करने वाला नितिन भी आ गए। पलक ने मुझ पर कुर्सी उठाकर वार कर दिया। विवाद देखकर कई भीड़ जमा हो गई। घटना में मेरे गाल और हाथ पर चोट लगी है। इसके बाद महाकाल थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Related posts

जबरन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसा था भाजपा विधायक गोलू शुक्ल और उसका बेटा : महाकाल मंदिर समिति ने किया स्पस्ट नहीं थी अनुमति

Jansamvad Express Digital

शासकीय माधव कॉलेज में फिल्मी गाने पर टीचर्स ने किया डांस, साथी शिक्षिका के जन्म दिन की पार्टी का क्लास में जश्न

Jansamvad Express Digital

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुश खबर:अखिल भारतीय फिरोजिया ट्राॅफी 2025 का 05 मई से आगाज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment