Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में राजनीतिक नियुक्तिया शुरू, जल्द होगी एल्डरमैन की घोषणा

इंदौर || मध्य प्रदेश के  इंदौर में जल्द ही नगर कार्यकारिणी घोषित होने के बाद एल्डरमैन की नियुक्ति होना शुरू हो जाएगी। इंदौर नगर संगठन में इसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले एल्डरमैन के नाम की घोषणा। जिसके बाद नगर और जिला की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। एल्डरमैन की नियुक्ति सबसे पहले इसलिए की जाएगी क्योंकि निगम परिषदों का कार्यकाल महज दो साल ही बचा है। बताया जा रहा है कि इंदौर में 12 की नियुक्ति होगी। हर विधानसभा से दो एल्डरमैन की नियुक्त होंगे, विधायकों की पसंद में से एक-एक एल्डरमैन बनाया हर विधानसभा से बनाया जाएगा।

इंदौर बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सभी विधायकों से एल्डरमैन के नाम ले लिए है। बताया जा रहा है कि विधायकों से मिले सभी नाम मिश्रा ने बुधवार को भोपाल में हुई बैठक में संगठन आलाकमान को दे दिए है। वहीं इस बार एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर खास बात यह है कि इस बार विधायक दो में से सिर्फ एक ही एल्डरमैन की नियुक्ति करवा सकेंगे एक एल्डरमैन की नियुक्ति संगठन की तरफ से होगी।

 

 

सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा एल्डरमैन की संख्या में वृद्धि करने का फैसला लिया गया है। अब तक तो इंदौर नगर निगम में 6 एल्डरमैन नियुक्त किए जाते थे। इस बार राज्य सरकार द्वारा इंदौर, भोपाल और ग्वालियर नगर निगम में एल्डरमैन की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सरकार द्वारा तय किया गया है कि इन तीनों नगर निगम में 12-12 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएं। इस बारे में सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन भी सक्रिय हो गया है। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा शहर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा को पत्र भेजकर एल्डरमैन की नियुक्ति के लिए संगठन की ओर से नाम मांग लिए गए हैं।

 

Related posts

बाबा महाकाल के आंगन में मनाया फाग उत्सव

Jansamvad Express Digital

आज पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान

एमपी यूपी राजस्थान में पहुंचा मानसून : उज्जैन में सुबह से आसमान में बादल छाए , कई जिलो में बारिश , रांची में स्कुल बंद

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page