Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में आज सीएम मोहन यादव 108 करोड़ के 7 विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे,: बहनों से बंधवाएंगे राखी

उज्जैन ||   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उज्जैन आएंगे।  वह उस दौरान उज्जैन के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे । कालिदास अकादमी में लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे। तो वही  खाचरोद में 108 करोड़ रुपए के 7 विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। जिसके बाद उज्जैन में ही रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को भी दिन भर स्थानीय कर्य्र्कामो में  शामिल होंगे ।

सीएम शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अधिकारी-कर्मचारी आवास गृह ईओडब्ल्यू यूनिट सहित 7 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। ये तीनों आयोजन क्रमश: दीनदयाल मंडल, राजाभाऊ महाकाल और केशवनगर मंडल में होंगे। दीनदयाल मंडल का कार्यक्रम नर्मदा वाटिका में होगा, राजाभाऊ मंडल का आयोजन कालिदास अकादमी में और केशवनगर मंडल का कार्यक्रम शिवांजलि गार्डन में होगा।

 

 

 

 

कालिदास अकादमी में आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में ही विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन भी होंगे। रक्षाबंधन के कार्यक्रम में बहनों को सीएम डॉ. यादव उपहार भी भेंट करेंगे। सीएम रात को उज्जैन में विश्राम करेंगे।

 

Related posts

चोरी करने घुसे चोर : मोबाइल डिस्चार्ज हुआ तो लगा दिया चार्जिंग पर , जाते समय भूल गए

उज्जैन के जलस्त्रोत के केंद्र गंभीर बांध का कोटा हुआ पूरा , लबालब भराया बाँध : डेम की क्षमता 2250 एमसीएफटी से ज्यादा पानी दो गेट खोलने पड़े

Jansamvad Express Digital

गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page